सुरक्षा बलों के जवान राखी के प्रथम हकदार : खन्ना दम्पति

by

बी.एस.एफ. कैम्प खड़कां में खन्ना दम्पति के नेतृत्व में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन
होशियारपुर 7 अगस्त : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना व उनकी धर्मप्तनी मिनाक्षी खन्ना के नेतृत्व में बी.एस.एफ. कैम्प खड़कां में रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस मौके खन्ना दम्पति ने कहा कि सुरक्षा बलों के जवान ही राखी के प्रथम हकदार हैं क्यूंकि सुरक्षा बल जवान दिनरात सीमाओं पर देश की रक्षा करते हैं और राखी रक्षा का ही प्रतीक है। खन्ना दम्पति ने कहा कि एक बहन अपने भाई को राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेती है वहीँ सुरक्षा बल जवान देश की सभी माताओं और बहनों की रक्षा को समर्पित होते हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सेवा कर रहे हैं, ऐसे में हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम उनके साथ पर्वों की खुशियां सांझा कर उनको अपनेपन का अहसास दिलाएं ताकि उनको अपने परिवारों की कमी महसूस न हो।


इस मौके श्रीमति मिनाक्षी खन्ना के नेतृत्व में साथ आई महिलाओं, आत्मसुख आत्मदेव आश्रम के स्पेशल बच्चों व रयात बाहर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने बी.एस.एफ. सुरक्षा सुरक्षा बलों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया।

श्री खन्ना ने भी अपनी पूरी टीम सहित महिला सुरक्षा बलों से राखी बंधवाई। कार्यक्रम के दौरान कुछ महिला सुरक्षा बलों ने राखी बांधते हुए भावुकता से आँखें नम कर लीं जिससे माहौल भावुक हो गया। इस मौके पर एस.पी. दीवान, डॉ. रमन घई सहित अन्य गणमान्यों के अलावा बी.एस.एफ. कैंपस के अधिकारी, पुरुष व महिला सुरक्षा बल जवान भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाजपा ने वोट चोरी के ज़रिए लोकतंत्र की हत्या की : कांग्रेस पार्टी नेताओं की बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा

लुधियाना, 24 अगस्त: कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी के ज़रिए लोकतंत्र की हत्या करने वाली भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। पार्टी नेताओं ने कहा है कि भाजपा का असली चेहरा अब लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरनोह में सुनियोजित विकास पर जागरूकता शिविर आयोजित

रोहित जसवाल। ऊना, 24 फरवरी। ऊना शहर के सुनियोजित विकास के दृष्टिगत सोमवार को ग्राम पंचायत बरनोह के सभागार में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस जागरूकता शिविर में लगभग 11 पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में आईटीआई वैल्डर और फिटर के साक्षात्कार 4 जुलाई को

एएम नाथ। हमीरपुर 27 जून। जीएमपी टैक्निकल सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में वैल्डर ट्रेड के 20 और फिटर टेªड के 10 पदों को भरने के लिए 4 जुलाई को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!