सेक्टर अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित : सेक्टर अधिकारी निर्वाचन की घोषणा के दिवस से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक निर्वाचन प्रबंधन कार्य के लिए उत्तरादायी – ADC अजय कुमार यादव

by
सोलन :   अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने कहा कि सेक्टर अधिकारी निर्वाचन कार्य के दौरान ज़िला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी तथा मतदान दलों के मध्य सम्पर्क का कार्य करते हैं और इनके माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया को निर्विघ्न सम्पन्न करने में आशातीत सफलता मिलती है। अजय यादव आज यहां भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर अधिकारियों के लिए आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे।
                         अजय कुमार यादव ने कहा कि सेक्टर अधिकारी निर्वाचन की घोषणा के दिवस से निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक निर्वाचन प्रबंधन कार्य के लिए उत्तरादायी होते हैं। उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी चुनाव पूर्व तथा चुनाव दिवस पर अपने कार्य के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम बनाने में सहायक बनते हैं।
उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन-2024 में यह सुनिश्चित बनाना होगी कि सभी मतदान केन्द्रों में विद्युत, पेयजल, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए बैठने की व्यवस्था, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारियों को मतदाताओं को जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। सेक्टर अधिकारी समय-समय पर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करना भी सुनिश्चित बनाएं।
अजय यादव ने कहा कि मतदान की पूर्व संध्या पर भी सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि मतदान की पूर्व संध्या पर सेक्टर अधिकारियों को न केवल मतदान दलों एवं चुनाव सामग्री की उपलब्धतता सुनिश्चित करनी होगी अपितु यह भी ध्यान रखना होगा कि आदर्श आचार संहिता की पूर्ण अनुपालना हो।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मतदान दिवस पर सेक्टर अधिकारी न केवल सम्बन्धित निर्वाचन अधिकारियों को मतदान एवं अन्य घटनाओं की समय-समय पर जानकारी भेजना सुनिश्चित बनाएंगे अपितु निर्धारित यात्रा योजना के अनुसार मतदान दलों की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा वी.वी.पैट के साथ वापसी भी सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारी मतदान केन्द्रों के पीठासीन अधिकारियों से मतदान प्रतिशतता की 2-2 घण्टें की जानकारी एकत्र करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी मतदान केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के खराब होने की स्थिति में मशीन को रिजर्व मशीन से बदलना भी सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने कहा कि सेक्टर अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह मतदान प्रक्रिया के पहले 02 घण्टे के भीतर अपने अधिकार क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों का दौरा करें और निर्वाचन अधिकारी को मॉक पोल एवं मतदान आरम्भ होने की रिपोर्ट प्रेषित करें।
अजय यादव ने सभी सेक्टर अधिकारियों से आग्रह किया कि वह अपना कार्य भय रहित होकर करें और सभी निर्वाचन प्रक्रियाओं में भारत के निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनाएं।
कार्यशाला में मतदान दलों को मतदान केन्द्र तक ले जाने, मतदान केन्द्र स्थापित करने, मॉक पोल करवाने, मतदान सम्पन्न कराने इत्यादि के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और शंकाओं का समाधान किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन सोलन ऊषा चौहान, नायब तहसीलदार दीवान सिंह ठाकुर सहित पांचों विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुर्सी छोड़ खड़े हो गए स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, बोले- ऐसा वातावरण बनाएंगे तो….आतिशी को पहले ही दिन मिली चेतावनी

नई दिल्ली : नई सरकार के गठन के बाद सोमवार को दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू हो गया। सत्र के पहले ही दिन दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी को स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने...
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई के युवाओं को नैस्ले इंण्डिया में 16 को, 22 को एनएफएल व बीबीएबी में मिली अप्रिटिंगशिप

ऊना I  लॉकडाऊन के इस समय में यहां कई लोग रोजगार से वेरोजगार हो रहे हैं वहीं सन्तोषगढ स्थित हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन 2024 की अवधि के दौरान नगदी ले जाते समय साथ रखें आवश्यक दस्तावेज-  DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा 17 मार्च :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 की प्रक्रिया के दौरान...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरा में 233.55 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

एएम नाथ। देहरा :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 233.55 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। मंगलवार को उन्होंने देहरा...
Translate »
error: Content is protected !!