सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 महिल

by

देहरादून  : दून पुलिस ने शहर में चल रहे अवैध देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर कोतवाली कैंट क्षेत्र के बिंदाल इलाके में एक घर पर छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

पुलिस टीम ने गांधी नगर स्थित रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान में देर रात छापा मारा। कार्रवाई के दौरान घर के अंदर 3 महिलाएं और 2 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए। इस कार्रवाई में पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला रानी देवी समेत आशीष कुमार पांडे और फुलो खान को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से 3 पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

व्हाट्सएप से चल रहा था पूरा नेटवर्क :  पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला अपने घर से ही इस अवैध धंधे का संचालन कर रही थी। वह व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजती थी और फोन पर रेट तथा मिलने की जगह तय करती थी। इसके बाद उसका साथी आशीष ग्राहकों तक महिलाओं को पहुंचाने का काम करता था, जिसके बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था।

बाहरी राज्यों से लाई गई थीं महिलाएं :  जांच में यह भी सामने आया कि रेस्क्यू की गई महिलाओं को काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से देहरादून बुलाया गया था। बाद में उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की सख्ती जारी :  दून पुलिस का कहना है कि शहर में इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर की फुटबाल टीम जिले में से अव्वल रही

गढ़शंकर : प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जा रही खेलें वतन पंजाब दी बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की फुटबाल टीम ने 21 से 40 साल आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त करके कालेज...
article-image
पंजाब

National Lok Adalat on May 10 –

Shaheed Bhagat Singh Nagar/ May 6/Daljeet Ajnoha : Following the directions of National Legal Services Authority and Member Secretary of the Punjab State Legal Services Authority, the local District and Sessions Judge Priya Sood...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूके स्टडी वीज़ा के लगातार अच्छे नतीजे आ रहे हैं : कनवर अरोड़ा

नवांशहर। कनवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एमडी कनवर अरोड़ा ने बताया कि जिन छात्रों का बारहवीं के बाद 4-5 साल का गैप पड़ चुका है, किसी भी स्ट्रीम में आर्ट्स, कॉमर्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल, किसी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में केवल 25 सड़कें बंद, 95 प्रतिशत सड़कों पर यातायात बहाल : मंडी जिले में ही इस मानसून सीजन के दौरान बारिश और बाढ़ के कारण लगभग 1500 करोड़ रुपये का नुकसान – हर्षवर्धन चौहान

मंडी, 1 सितंबर। उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल सरकार आपदा पीड़ितों को राहत प्रदान करने और उनके पुनर्वास को लेकर पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!