सेना की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग शुरु

by

होशियारपुर, 05 दिसंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जालंधर में हुई सेना की भर्ती रैली के दौरान फिजिकल व मैडिकल में पास हुए नौजवानों को भारतीय सेना में भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग पंजाब सरकार के संस्थान सी-पाइट कैंप में करवाई जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि सी-पाइट में रिटायर्ड भारतीय सेना के अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से नि:शुल्क करवाई जा रही ट्रेनिंग के दौरान नौजवानों के रहने व खाने का प्रबंध बिल्कुल नि:शुल्क है। उन्होंने कहा कि नौजवान लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, वे अपने साथ आर.सी(रिहायश सर्टिफिकेट) की फोटो कापी साथ लेकर आना यकीनी बनाएं। इस संबंधी अधिक जानकारी के लिए सी-पाइट कैंप थेह कांजला के मोबाइल नंबर 98777-12697 या 78891-75575 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीद सिपाही मंजीत सिंह का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार,

खेड़ा कोटली (दसूहा) 01 नवंबर: शहीद सिपाही मंजीत सिंह का आज उनके गांव खेड़ा कोटली में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, इस मौके पर शहीद के भाई अवतार सिंह ने चिता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाल किले के पास धमाके की कड़ी सुलझी, श्रीनगर के डॉक्टरों और कट्टरपंथियों का खतरनाक प्लान आया सामने

नई दिल्ली :  जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में एक ऐसे आतंकी मॉड्यूल का पता चला है जिसे ‘सफेदपोश’ (व्हाइट-कॉलर) लोग चला रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि कुछ डॉक्टरों कट्टरपंथी उपदेशकों ने मिलकर ‘अंसार...
article-image
पंजाब

पंजाब के लोगों को 10 लाख रुपये तक होगा कैशलेस इलाज : मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की पहल करने वाला देश का पहला राज्य बना

चंडीगड़ : राज्य के नागरिकों को बड़ी सौगात देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य लोगों को 10...
पंजाब

4 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म : आरोपी गिरफतार,अदालत में पेश कर रिमांड लिया पुलिस ने

लुधियाना : लुधियाना में एक अधेड़ व्यक्ति ने 4 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया । बच्ची वेहड़े में खेल रही थी। इस बीच बच्ची घर में दिखाई देना बंद हो गई। उसके...
Translate »
error: Content is protected !!