सेना भर्तीः स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य से हस्ताक्षरित होना अनिवार्य

by
ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, शिमला, सोलन, किन्नौर व सिरमौर के युवाओं ने भारी संख्या में आवेदन किया है। इनमें कई ऐसे आवेदक हैं जिन्होंने अपनी मैट्रिक की परीक्षा राज्य मुक्त विद्यालय अथवा एनआईओएस से उत्तीर्ण की है। ऐसे आवेदकों के लिए अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन को लेकर विशेष हिदायतें जारी की गई हैं। यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने राज्य मुक्त विद्यालय या एनआईओएस से मैट्रिक कक्षा उत्तीर्ण की है, वह अपने विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र या अंतिम प्रमाण पत्र (टीसी) अपने विद्यालय से लाना सुनिश्चित करें, जोकि विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा विधिवत हस्ताक्षरित हो और बीईओ/डीईओ/डिप्टी डायरेक्टर शिक्षा द्वारा प्रतिरुपित हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक से 7.27 ग्राम चिट्टा पकड़ा : पंडोगा में पुलिस ने

पंडोगा :पंडोगा में पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया के निकट एक युवक से 7.27 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। आरोपी की पहचान बसदेहड़ा निवासी गौरव ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेरा ब्यास पर लगे आरोप… अवैध कब्जे को लेकर हाई कोर्ट में दर्ज हुई याचिका…सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया

चंडीगढ़। हाई कोर्ट की रोक के बावजूद अमृतसर में बाबा बकाला तहसील के गांव वड़ैच में अवैध कब्जे, खनन व निर्माण का अर्जी दाखिल करते हुए याची ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सौ फीसदी मतदान, सभी 52 मतदाताओं ने दिया वोट : विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र टशीगंग

शिमला : विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र टशीगंग के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए मिसाल कायम की है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है, यहां कुल 52...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन पटाखे ही बिकेंगे : दीवाली, गुरूपर्व, क्रिसमस पर पटाखे चलाने को समय निर्धारित: डीसी डा. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 03 नवंबर। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अनुपालना करते हुए कांगड़ा जिला के शहरी क्षेत्रों में भी दीपावली, गुरूपर्व, क्रिसमस तथा नववर्ष की पूर्व संध्या पर पटाखे चलाने के लिए समय निर्धारित...
Translate »
error: Content is protected !!