सेना से परामर्श किए बिना ही की युद्ध विराम की केंद्र सरकार ने कर दी घोषणा: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू

by
मुख्यमंत्री ने जय हिंद सभा में किया वीर सैनिकों को सम्मानित और शहीदों को दी श्रद्धांजलि
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित ‘जय हिंद सभा’ में सन् 1962, 1965, 1971, कारगिल तथा ऑपरेशन सिंदूर के प्रतिभागी हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिकों को सम्मानित किया तथा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज उन वीर सैनिकों के बलिदान को नमन करने का दिन है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
May be an image of 10 people, dais and text that says "सेनाकेपराक्रम सेना के पराक्रम कौनमन को नमन शहिदों tr को नमन भावणूचा प्र्वाजंदिि जय हল्द सમा રामल"
मुख्यमंत्री ने हाल ही में तीर्थन घाटी के शरची गांव की अपनी यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान वह पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर अनूप राम के घर ठहरे। मेजर अनूपराम ने सन् 1971 के भारत-पाक युद्ध के बारे में अपनी यादें साझा करते हुए बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने साहसिक एवं दूरदर्शी नेतृत्व से युद्ध के दौरान भारतीय सेना में अद्भुत बहादुरी, जोश और ऊर्जा का संचार किया था। उसी के परिणामस्वरूप युद्ध का ऐतिहासिक परिणाम हमारे सामने आया और भारत ने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित करते हुए शिमला समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर कर दिया था।
May be an image of 1 person, wedding and dais
श्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सैनिकों का पराक्रम अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने कभी देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में संकोच नहीं किया। हिमाचल प्रदेश ने चार परमवीर चक्र विजेता दिए हैं, जो राज्य की वीरता और बलिदान की समृद्ध परम्पराओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार को बिना शर्त समर्थन देने के लिए सबसे पहले आगे आए। हिमाचल प्रदेश के लोग और सरकार हमेशा भारतीय सशस्त्र बलों के साथ खड़े हैं।
May be an image of 1 person, violin, accordion, speaker, clarinet, piano and crowd
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाया हालांकि, केंद्र सरकार ने तीनों सशस्त्र बलों को विश्वास में लिए बिना युद्ध विराम की घोषणा कर दी। यह घोषणा किसी तीसरे देश से सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई। यह घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्णायक नेतृत्व के विपरीत है, जिन्होंने कभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं होने दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सदैव देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। पंजाब और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बधानी और चंबोह में लोक कलाकारों ने दिया नशा निवारण का संदेश : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

भोरंज 04 जनवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से वीरवार को भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत बधानी और ग्राम पंचायत चंबोह में नशा निवारण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आम जनमानस की उम्मीदों के अनुरूप सेवा भाव से करेंगे कार्य: संजय रत्न

ज्वालामुखी/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी विस क्षेत्र में वीरवार को 583 लाख की लागत की निर्मित होने वाले चार संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया इसमें 291 लाख की लागत से सासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात में खुलेगी स्किल यूनिवर्सिटी – चुवाड़ी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बीएससी कंप्यूटर साइंस की मिलेगी सुविधा : विधानसभा अध्यक्ष

  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी में वार्षिक समारोह की धूम विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पुरस्कृत किए मेधावी विद्यार्थी एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी)  : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि भटियात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*कोलडैम प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा मुहैया करवाना हमारी प्राथमिकता- DC अनुपम कश्यप

 सतलुज नदी में बढ़ते जल स्तर से हुए नुक्सान पर लोक निर्माण विभाग ने दी रिपोर्ट, – एनटीपीसी ने सतलुज बेसिन पर सिल्ट के जमाव पर दी रिपोर्ट  रिपोर्ट का अध्ययन विशेषज्ञ टीम से...
Translate »
error: Content is protected !!