सेब बागवानों की बड़ी चिंता : रोहित ठाकुर ने केंद्र के समक्ष उठाया ‘कैन’ उर्वरक का मुद्दा

by

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों को राहत दिलाने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने केंद्र सरकार के समक्ष कैल्शियम अमोनियम नाइट्रेट (कैन) उर्वरक की उपलब्धता का मुद्दा उठाया है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर कैन उर्वरक का उत्पादन और उपलब्धता जल्द सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

रोहित ठाकुर ने कहा कि सेब उद्योग हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और यह प्रतिवर्ष प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगभग 6,000 करोड़ रुपये का योगदान देता है। हजारों किसान परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सेब उत्पादन से जुड़े हुए हैं।

कैन की कमी से बढ़ी बागवानों की परेशानी

शिक्षा मंत्री ने पत्र में बताया कि सेब के बगीचों के लिए कैन (25 प्रतिशत) नाइट्रोजन का एक भरोसेमंद और किफायती स्रोत माना जाता है। लेकिन कैन का उत्पादन बंद होने के बाद बागवानों को यूरिया, कैल्शियम नाइट्रेट और मिश्रित एनपीके उर्वरकों जैसे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ये विकल्प सेब के बगीचों की विशेष पोषक तत्वों की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं हैं और काफी महंगे भी साबित हो रहे हैं।

यूरिया के लंबे इस्तेमाल पर जताई चिंता

रोहित ठाकुर ने बागवानों की चिंताओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि यूरिया के लंबे समय तक उपयोग से मिट्टी की अम्लता बढ़ने, मिट्टी की संरचना में बदलाव और पौधों की जड़ों को नुकसान जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि सेब की खेती के विस्तार के बावजूद किसानों को पेड़ों के समय से पहले खराब होने और उत्पादकता में कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्र से उत्पादन जल्द शुरू कराने की मांग

शिक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि संबंधित अधिकारियों और उर्वरक निर्माताओं को कैन उर्वरक के उत्पादन और उपलब्धता को जल्द सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

इस मामले में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने रोहित ठाकुर को आश्वासन दिया है कि संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रोहित ठाकुर ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस मामले पर शीघ्र निर्णय लेकर सेब उत्पादकों के लिए उपयुक्त और किफायती उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बागवानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हिमाचल प्रदेश की सेब अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कृषि इनपुट की समय पर उपलब्धता बेहद महत्वपूर्ण है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई स्थगित : अनुपस्थित MP’s की छुट्टी की समीक्षा के लिए पैनल गठित

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट को सूचित किया है कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो संसद से अनुपस्थित रहने वाले सभी सांसदों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम शुरू

एएम नाथ। चंबा : 29 मई से 12 जून 2025 तक चलने वाले विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) चंबा द्वारा कृषि, बागवानी और आत्मा परियोजना एवं विभागों के सहयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक : 25,000 करोड़ रुपये की वर्तमान सहायता को सीएम सुक्खू ने बताया अपर्याप्त, 50,000 करोड़ रुपये किए जाने का किया आग्रह

एएम नाथ। नई दिल्ली :  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सहभागिता की और हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

125 पद एन्सैक एचआर सर्विसिज़ में भरे जाएंगे : 5 जून को जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा साक्षात्कार

ऊना, 3 जून – मैसर्ज़ एन्सैक एचआर सर्विसिज़ प्राईवेट लिमिटेड द्वार परवाणू और बद्दी के लिए 20 पद सिक्योरिटी सुपरवाइज़र, 80 पद सुरक्षा गार्ड और 25 पद कार ड्राईवर के भरे जाएंगे। यह जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!