सेवा केंद्रों में अब कागज की नहीं , प्रार्थी के मोबाइल पर एस.एम.एस के माध्यम से भेजी जाएगी रसीद: डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि वातावरण हितैषी पहलकदमी करते हुए पंजाब प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से सेवा केंद्रों में सरकारी सेवाओं के लिए अदा की जाने वाली फीस की रसीदें प्रार्थी को अब उनके मोबाइल फोन पर एस.एम.एस के माध्यम से भेजी जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले के 28 सेवा केंद्रों में आवेदक को अब कागज की रसीद नहीं दी जाएगी क्योंकि अब वे एस.एम.एस के माध्यम से अपने भुगतान की रसीद प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि डिजीटल रसीदों पर आम कागजी रसीदों वाली सारी जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि यदि को आवेदक कागजी रसीद लेना चाहेगा तो उसको बिना किसी अतिरिक्त खर्च के हस्ताक्षरित व मुहर लगी हुई रसीद दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों को अपील करते हुए कहा कि वे कागजी रसीद की मांग न करते हुए वातावरण हितैषी इस पहलकदमी का हिस्सा बने।
कोमल मित्तल ने कहा कि रसीद की आफिस कापी आवेदन फार्म के पहले पन्ने के पिछली तरफ प्रिंट की जाएगी और सेवा केंद्रों के आपरेटरों की ओर से इस पर हस्ताक्षर कर मुहर लगाई जाएगी। फार्म-रहित सेवा केंद्र के केस में सिस्टम जनरेटिड फार्म के पिछली तरफ जरुरत पडऩे पर रसीद प्रिंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि पेपर रहित फीस रसीद प्रणाली सेवा प्रदान करने वालों व उपभोक्ताओं दोनों के समय की भी बचत करेगी क्योंकि इससे सेवा केंद्रों में काउंटरों पर रसीद प्रिंट करने के समय की बचत होगी।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

बच्चों ने घर से निकाला था बाहर, कार्यालय बुलाकर आपसी सहमति से खुशी-खुशी भिजवाया घर

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के प्रयास से सीनियर सिटीजन की हुई घर वापिसी होशियारपुर, 25 अक्टूबर: सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने गांव चग्गरां के एक सीनियर सिटीजन जो कि दो-तीन...
article-image
पंजाब

पंकज कृपाल एडवोकेट को आने वाले नगर काउंसिल चुनावों के लिए नगर काउंसिल बंगा का ऑब्जर्वर बनाया

गढ़शंकर । पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज महासचिव कैप्टन संदीप संधू ने कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के निर्देश पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट को आने वाले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ कैश, 9 करोड़ की ज्वेलरी और अपोलो ग्रीन एनर्जी लिंक : इंद्रजीत यादव नेटवर्क पर चला ED का हंटर

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली में एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की, जिसमें करोड़ों रुपये नकद और गहने जब्त किए गए। यह कार्रवाई इंद्रजीत सिंह यादव, उनके साथियों, अपोलो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

10 पंजाबी सांसद चुने गए : पंजाबियों का भी लेबर पार्टी की जीत में अहम योगदान

लेबर पार्टी को ब्रिटेन में आम चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत मिल गया है। वहां रहने वाले पंजाबियों का भी लेबर पार्टी की जीत में अहम योगदान है। जालंधर मूल के तनमनजीत सिंह ढेसी फिर...
Translate »
error: Content is protected !!