सेवानिवृत्ति पर गुरमिंदर कौर को भावभीनी विदाई

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा में जूनियर सहायक पद पर पिछले 20 वर्ष से सेवाएं दे रही मैडम गुरमिंदर कौर को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर कार्यालय स्टाफ ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावुक हो उठा और सभी ने उनके कार्यकाल की ईमानदारी, मेहनत और समर्पण की सराहना की।

समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी एवं एलीमेंट्री शिक्षा ललिता अरोड़ा ने कहा कि गुरमिंदर कौर ने पूरे कार्यकाल में शिक्षा विभाग की नीतियों को ईमानदारी से लागू करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनके सहयोगी रवैये और सरल स्वभाव के कारण कार्यालय स्टाफ हमेशा उनसे जुड़ा हुआ महसूस करता रहा। उप जिला शिक्षा अधिकारी एलीमेंट्री शिक्षा अमनदीप शर्मा ने भी उनके योगदान को अमूल्य बताते हुए कहा कि गुरमिंदर कौर ने अपनी सेवाओं के दौरान विभाग को परिवार की तरह समझा और हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।इस अवसर पर पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन के जिला प्रधान एवं राज्य वाइस चेयरमैन अनिरुद्ध मोदगिल ने कहा कि गुरमिंदर कौर जैसे कर्मचारी विभाग की असली धरोहर होते हैं। उनका कार्यकाल आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। उन्होंने यूनियन की ओर से उन्हें उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में सुपरीटेंडेंट श्याम सुंदर गुप्ता, सुपरिटेंडेंट हरजीत सिंह, सतवीर सिंह, जीवन लाल, बलवीर सिंह, भूपेंद्र कुमार, भारत, इंदु शर्मा, निर्मल राजपूत, रजनीश कुमार, सतीश कुमार, नरेंद्र सिंह सेखों, अमरदीप, मुकेश बाली, परमजीत कौर, अंजू सैनी, सुखदीप, नवनीत सिंह, जगदीप कौर, कर्मजीत कौर, मनवेंद्र सज्जन, राजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विदाई समारोह के अंत में सभी ने गुरमिंदर कौर के स्वस्थ, सुखमय और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की और कहा कि उनकी कमी हमेशा कार्यालय में महसूस की जाएगी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां कैकेई को भरत के प्रिय थे राम, भगवान राम ने माता से खुद मांगा था वनवासः राजन जी महाराज

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : श्री बड़े हुनमान जी सेवक संस्था होशियारपुर की तरफ से चेयरमैन व कथा आयोजक पूर्व मेयर शिव सूद एवं प्रधान राकेश सूरी की अगुवाई में करवाई जा रही श्री राम कथा...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने फटकार लगा दी पंजाब सरकार को : युद्ध, नशे के विरुद्ध’ अभियान को ईमानदारी से लागू करे

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों पर सुनवाई करते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। अदालत ने हाल के महीनों में दर्ज हुए हजारों एनडीपीएस मामलों पर...
Translate »
error: Content is protected !!