सैंचुरी प्लाईवुड ने सौंदर्यीकरण के लिए दिया करीब 50 लाख का सहयोग : होशियारपुर के सौंदर्यीकरण में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमीः ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने शहीद भगत सिंह चौक से फूड स्ट्रीट की सुंदरता को निखारने संबंधी कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 13 मार्च :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर के सौंदर्यीकरण को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और शहर के हरेक क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को लेकर विशेष प्रयास किए जाएंगे। वे आज सदर थाना चौक पर शहीद भगत सिंह चौक से फूड स्ट्रीट की सुंदरता को निखारने संबंधी कार्य की शुरुआत करवाने दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सैंचुरी प्लाईवुड होशियारपुर के सहयोग से इस प्रोजैक्ट को संपन्न किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सैंचुरी प्लाईवुड की ओर से करीब 50 लाख रुपए का सहयोग किया गया है। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, होशियारपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, सेंचुरी प्लाईवुड के प्लांट हैड बी.एस सभरवाल, एच. आर. हैड बी.एस जसवाल, जी.एम कमर्शियल जतिंदर कुमार व आई. टी हैड मुदित वासुदेव भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस रोड के सौंदर्यीकरण में सड़के के किनारे खूबसूरत स्ट्रीट लाईटों के अलावा सैर करने वाले लोगों के लिए विशेष फुटपाथ बनाया जाएगा और इसे ग्रीन बैल्ट के तौर पर भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में शहर के अन्य इलाकों को भी इसी तरह खूबसूरत बनाया जाएगा ताकि लोगों को एक बेहतरीन माहौल दिया जा सके। उन्होंने इस बात पर खुशी प्रकट की कि औद्योगिक संस्थान शहर की बेहतरी के लिए हर संभव सहयोग दे रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक महीना पहले ही 70 लाख रुपए की लागत से डिजाइन की गई होशियारपुर फूड स्ट्रीट का उद्घाटन कर होशियारपुर वासियों के लिए एक नायाब तोहफा दिया गया है, जिससे जहां शहर की सुंदरता को चार चांद लग गए है वहीं लोगों को खाने पीने के लिए सुंदर व साफ सुथरा माहौल भी मिला है। उन्होंने कहा कि इसी तरह शहर में बाकी डंप भी शहरवासियों के सहयोग से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि पुराने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने बनाई गई इस फूड स्ट्रीट के सामने पहले कूड़े का डंप हुआ करता था, जिसे उन्होंने पहल के आधार पर उठवाया। उन्होंने कहा कि जल्द ही होशियारपुर को डंप फ्री कर दिया जाएगा। होशियारपुर की छोटी-बड़ी जरूरत को पंजाब सरकार पूरा कर रही है और आने वाले दिनों में होशियारपुर शहर का नजारा पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा। इस मौके पर पार्षद प्रदीप बिटटू, मुखी राम, विजय अग्रवाल, आज्ञापाल साहनी, वरिंदर शर्मा बिंदू, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी, धीरज शर्मा, रोहित राधे, संतोष सैनी, कमलेश भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री हरिमंदिर साहिब की प्रतिकृति प्रधानमंत्री से सांसद मनीष तिवारी ने न बेचने की अपील की : सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल के केस की प्रभावी ढंग से पैरवी करे पंजाब : सांसद मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 29 अक्तूबर: कांग्रेस के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता और श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह श्री हरिमंदिर साहिब की प्रतिकृति न बेचें, जो उन्हें...
article-image
पंजाब

शिवसेना नेता के 3 हत्यारोपी काबू : पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर गोलीबारी, तीनों आरोपी घायल

मोगा। पंजाब के मोगा में सीआईए मोगा और सीआईए मलौट की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शिवसेना नेता मंगत राय की हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की...
article-image
पंजाब

Vastu Expert’s Book on

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.23 : lnternationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastu Shastri’s book on Vedic Vastu, Vastu Se Lakshmi Prapti (Prosperity Through Vastu), was released by Rishika Bishnoi, the most inspiring girl of...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुस्लिम पक्ष का यू-टर्न : संजौली मस्जिद के ऊपर के दो हिस्से तोड़ देंगे- अवैध हिस्से को गिराने पर क्यों हुए राजी?

रोहित भदसाली।  शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में संजौली मस्जिद के ‘अवैध’ हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। अब मुस्लिम पक्ष ने बड़ा फैसला लिया है। मुस्लिम पक्ष ने अब खुद...
Translate »
error: Content is protected !!