सैंपल टेस्टिंग और सैनिटरी सर्वे का कार्य प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें अधिकारी

by

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा, 5 मार्च : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान फील्ड टेस्ट किट्स के माध्यम से सैंपल टेस्टिंग की प्रगति, जल शक्ति विभाग की प्रयोगशालाओं में पानी के नमूनों की जांच की स्थिति तथा सैनिटरी सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फील्ड टेस्ट किट्स के माध्यम से पानी के नमूनों की नियमित जांच सुनिश्चित बनाई जाए, ताकि जल गुणवत्ता की निरंतर निगरानी की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने जल शक्ति विभाग की प्रयोगशालाओं में सैंपल परीक्षण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सैनिटरी सर्वे के कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके।
बैठक में अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग जितेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

डीसी कार्यालय परिसर व युद्ध स्मारक में जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि की अर्पित

धर्मशाला, 26 जुलाई। उपायुक्त कार्यालय परिसर में आज कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल व अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

100 वर्षीय टोडरी देवी ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग

एएम नाथ : मंडी :  पंचायत राज चुनाव–2026 में ग्राम पंचायत पोंटा के वार्ड नंबर 2 की 100 वर्षीय टोडरी देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के प्रति अपनी मजबूत आस्था दिखाई।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा में 23 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ

पेयजल, सिंचाई और अग्निशमन सेवाओं को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगों को होगा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश एएम नाथ। चंबा :  उप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कनाडा में हिमाचली प्रवासियों ने हर्षोउल्लास से मनाया दशहरा पर्व : मुख्यमंत्री ने हिमाचलीे प्रवासियों को निवेश के लिए कियाआमंत्रित

एएम नाथ। शिमला/ कनाडा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा पार्लियामेंट हिल में लगातार दूसरे वर्ष धूमधाम से दशहरे के सफल आयोजन के लिए कनाडा में हिमाचली प्रवासियों को हार्दिक बधाई...
Translate »
error: Content is protected !!