सैंसोवाल में 20 लाख से बनेगी सिंचाई परियोजना, प्रो. राम कुमार ने किया भूमिपूजन

by

बीटन में गौ-अभ्यारण्य के निर्माण के लिए 1.75 करोड़ किश्त मिलीः

सैंसोवाल  ।   प्रो. राम कुमार हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत सैंसोवाल में 20 लाख से बनने वाली सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि कुछ दिन पूर्व स्कीम का बोर खराब हो गया था, जिसके चलते नया बोर किया जाएगा ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न आए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की हर प्रकार से सहायता कर रही है। प्रदेश की सड़कें सुरक्षित बनें तथा किसान भी बेसहारा पशुओं की समस्या से खेती-बाड़ी छोड़ने को मजबूर न हों, इसके लिए प्रदेश में गौशालाएं एवं गौ-अभ्यारण्य बनाए जा रहे हैं। हरोली विस क्षेत्र के तहत बीटन में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से गौ-अभ्यारण्य बनने जा रहा है, जिसके लिए 1.75 करोड़ की प्रथम किश्त प्राप्त हो चुकी है। 534 कनाल भूमि पर बीटन में गौ-अभ्यारण्य का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा, जिससे हरोली विस क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की समस्या का निदान हो पाएगा। उन्होंने कहा कि अपने निरंतर प्रयासों से प्रदेश सरकार अब तक 20 हजार से अधिक बेसहारा पशुओं को छत्त प्रदान करने में सफल रही है।
प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत राज्य में 4592 किसानों के खेतों को सुरक्षित बनाने के लिए 150.52 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इस योनजा के तहत सरकार किसानों को सौर चलित, कांटेदार तार तथा चेन लिंक बाड़ लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। व्यक्तिगत सौर बाड़बंदी पर 80 प्रतिशत तथा समूह में बाड़बंदी के लिए 85 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। वहीं कांटेदार व चेन लिंक बाड़बंदी पर 50 प्रतिशत तथा कंपोज़िट बाड़बंदी पर 70 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रति वर्ष किसानों को 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दे रही है।
इस अवसर पर प्रधान नरदेव काकू, उप प्रधान बलदेव कृष्ण , कैप्टन प्रेम वशिष्ठ, शशि कंवर पंचायत समिति सदस्य प्रेम लता, बिशन दास, केसरी देवी, अंजू, चंचला शर्मा, ऊषा देवी तथा रघुबीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी : बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग – बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचा था

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान करने वाला खबर आई है।यहां मतदान के दौरान बड़ी घटना हो गई। वोट देने आए एक शख्स ने वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विंग्स स्केल-अप परियोजना पर कार्यशाला आयोजित, जिला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार पर फोकस

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 मई। विंग्स स्केल-अप परियोजना के तहत मंगलवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के योगदान को किया नमन… कहा, कर्मचारियों एवं पेंशनरों के एरियर पर कुल 2,155 करोड़ रुपये खर्च

मुख्यमंत्री ने पेंशनरों के योगदान को किया नमन कहा, कर्मचारियों एवं पेंशनरों के एरियर पर कुल 2,155 करोड़ रुपये खर् एएम नाथ। बिलासपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स दिवस के अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामलीला का मंचन 14 से 24 अक्तूबर तक होगा : रामलीला प्रबंधों की एसडीएम ने की समीक्षा

ऊना 9 अक्तूबर: 14 से 24 अक्टूबर तक राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना में आयोजित होने वाली रामलीला की तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने ज़िला अधिकारियों व...
Translate »
error: Content is protected !!