सैनी जागृति मंच पंजाब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लिया : रक्तदान से बचाई जा सकती हैं कई कीमती जानें : ब्रम शंकर जिम्पा

by

होशियारपुर :21 मार्च- रक्तदान करना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है क्योंकि रक्तदान एक ऐसा महादान है जो कई कीमती जिंदगियों को बचा सकता है। यह बात कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने ऊना रोड स्थित सैनी भवन में सैनी जागृति मंच पंजाब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने के अवसर पर कही। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खून की एक-एक बूंद कीमती है जो किसी भी मर रहे व्यक्ति को जीवन दे सकती है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती लेकिन मन को संतोष मिलता है कि हमने रक्तदान कर किसी जरूरतमंद को जीवनदान दिया है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए और रक्तदान कर कोई भी मानवता की सेवा में अपना योगदान दे सकता है। इस दौरान भाई घनहैया जी चैरिटेबल ब्लड बैंक द्वारा करीब 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस मौके पर सैनी जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत सिंह सैनी व संस्थापक संदीप सैनी ने कैबिनेट मंत्री व रक्तदान करने वाले सभी लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, मंच के प्रदेश युवा अध्यक्ष प्रभजोत सिंह, जिलाध्यक्ष तरलोचन सिंह सैनी, महासचिव हरविंदर सिंह, चरणजीत सिंह लुधियाना, जिला युवा अध्यक्ष कृपाल सिंह पाली, प्रेम सैनी, चंद्रशेखर, अजय मोहन बब्बी, मनजीत सिंह, सरबजीत सिंह सैनी टांडा, अवतार सिंह बस्सी, जीवन, गोल्डी सरपंच, सन्नी खोसला, जिंदू सैनी, राजा सैनी, बिट्टू गिद्दा, करुण सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
फोटो :- सैनी जागृति मंच पंजाब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा। साथ हैं मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, मंच अध्यक्ष कुलवंत सिंह सैनी व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मां भगवती जागरण कमेटी रिजेटर्ड कोट फतूही की ओर 8 वी श्री मद भागवत कथा महापुराण कथा यज्ञ 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वर्ण पैलेस में करवाई जा रही

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   जिला होशियारपुर के कस्बा कोट फतूही के स्वर्ण पैलेस में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती जागरण कमेटी रिजेटर्ड कोट फतूही की ओर से  8 वी श्री मद...
article-image
पंजाब

सी.एम की योगशाला : होशियारपुर में विभिन्न स्थानों पर लगाई जा रही

होशियारपुर, 30 दिसंबर: सी.एम. दी योगशाला के अंतर्गत सुपरवाइजर माधवी व योग प्रशिक्षक योगाचार्य तुलसी राम साहू द्वारा न्यू आदर्श नगर पार्क में सुबह 6.10 से 7.10 तक एवं शाम 4.15 से 5.15 बजे...
article-image
पंजाब

स्कूटी-बाइक से स्कूल आने वाले विद्यार्थियों के मामलों में ऊना जिला प्रशासन सख्त, डीसी बोले…प्रधानाचार्यों की जवाबदेही होगी तय

ऊना, 31 अक्तूबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने स्कूली विद्यार्थियों द्वारा स्कूटी या बाइक चलाकर स्कूल आने के मामलों पर गंभीर संज्ञान लेते हुए इस प्रवृत्ति पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने...
article-image
पंजाब , समाचार

दिल्ली पुलिस ने लालकिला हिंसा केस में पचास हजार का ईनामी आरोपी चब्बेवाल के पास से गिरफ्तार 

26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान लालकिले में झंडा फहराने व हिंसा करने का आरोप चब्बेवाल- दिल्ली में कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे किसानों के आह्वान...
Translate »
error: Content is protected !!