सैला खुर्द में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को आग लगने से भारी नुकसान हुआ

by

गढ़शंकर -गढ़शंकर के अंतर्गत आते कस्बा सैला खुर्द में बीती रात पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को आग लगने से भारी नुकसान का मामला सामने आया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर विजय लाल ने बताया कि बीती रात बैंक के चौकीदार द्वारा जब एटीएम का शटर बंद किया गया तो चौकीदार ने देखा कि एटीएम के अंदर से धुआं निकल रहा है। जिसकी सूचना उसने मुझे फोन पर दी तो मैं तुरंत मौके पर पहुंच गया। इसके बाद मैंने इसकी सूचना सैला पुलिस चौकी को दी तो पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच सैला पेपर मिल की फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया। इस अवसर पर मैनेजर ने बताया कि हादसा शार्ट सर्किट के कारण हुआ प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण एटीएम मशीन पूरी तरह से नष्ट हो गई और बैंक के ऐ.सी भी आग की भेंट चढ़ गए। उन्होंने कहा कि एटीएम में कैश की जानकारी उच्च अधिकारियों के आने के बाद ही पता चल सकेगी कि एटीएम मशीन में कितना कैश था। इस संबंध में सैला पुलिस चौकी के एएसआई वासुदेव ने बताया कि सूचना के तुरंत बाद वह घटनास्थल पर पहुंच गए थे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा बनती कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

38 मामले दर्ज है स्कोडा के खिलाफ : 2 आधार कार्ड और 5 सिम कार्ड पुलिस के किए बरामद

फाजिल्का :  39 के करीब दर्ज मामलों में नामजद अमनदीप कंबोज उर्फ अमन स्कोडा को पांच दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने अदालत में पेश किया।  इस दौरान फिरोजपुर में दर्ज...
article-image
पंजाब

मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड किए जारी: एजीपी-कम– प्रशासक पंजाब वक्फ बोर्ड एम.एफ. फारुकी

होशियारपुर, 07 जून: पंजाब में मस्जिदों व मदरसों की बेहतरी के साथ-साथ कब्रिस्तानों को रिर्जव करना व उनकी चारदीवारियों को यकीनी बनाने के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड बड़े स्तर पर कार्य कर रहा है।...
article-image
पंजाब

ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित तिरंगा यात्रा का आयोजन राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच के नेतृत्व में होशियारपुर में नागरिक देशभक्ति के उदघोष लगाए

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर को सफलता के बाद भारतीय सेना का धन्यवाद करने के लिए होशियारपुर के धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रयास से राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा मंच की...
पंजाब

गढ़शंकर विना पहचान पत्रों के अज्ञात लोग मुहल्लों में घूम रहे, प्रशासन नही कर रहा कार्रवाई: अग्रिहोत्री

गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर में अज्ञात व्यक्ति मुहल्लों में घूम रहे है और वह किसी भी बारदात को अंजाम दे सकते है। प्रशासन भी इस और ध्यान नहीं दे रहा। यह शब्द बजरंग दल के...
Translate »
error: Content is protected !!