सोच-समझ कर घर से बाहर निकलना, मौका मिलते ही मारेंगे : दो और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को धमकी

by
चंडीगढ़ :   पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी की हत्या के बाद अब कई पंजाबी इन्फ्लुएंसर्स को धमकियां मिलने लगीं हैं। निहंग अमृतपाल सिंह मेहरों ने दो दिन पहले जहां अमृतसर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दीपिक लूथरा को वीडियो जारी कर धमकी दी थी, वहीं अब उसे ई-मेल से भी जान से मारने की धमकी मिली है।
इस धमकी में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल भी लिखा है कि सोच समझकर घर से बाहर निकलना। इस धमकी के बाद अमृतसर पुलिस के साइबर सेल ने जहां मेहरों के खिलाफ केस दर्ज किया है, वहीं दीपिका लूथरा की सुरक्षा में पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया है।
        पुलिस उन ई-मेल और मोबाइल नंबरों की भी जांच कर रही है, जिसने दीपिका को धमकियां मिल रही हैं। अमृतसर के पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि की है। भुल्लर ने बताया कि ई-मेल भेजने वाले ने कहा है कि दीपिका लूथरा अभी भी आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर रही है और उसे अपने घर से बाहर न निकलने के लिए चेतावनी दी है। ई-मेल में कहा गया है कि खालसा के लोग उस पर नजर रख रहे हैं और जब भी उन्हें मौका मिलेगा वे उसे मार देंगे।
प्रीत जट्टी को भी मिलेगी पुलिस सुरक्षा :  इसी ई-मेल में तरनतारन जिले की ccको भी जान से मारने की धमकी दी गई है। तरनतारन जिले की यूट्यूबर प्रीत जट्टी उर्फ सिमरनजीत कौर ने जान को खतरा बताते हुए दावा किया कि उसको विदेशी नंबरों से धमकियां मिल रही हैं। सिमरनजीत का प्रीत जट्टी के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट है जिसमें वह पोस्ट डालती है। एसएसपी कार्यालय पहुंची सिमरनजीत ने कहा कि विदेशी नंबरों से उसको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। हालांकि उसने अभी तक कोई ऐसी आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट नहीं की। उसकी शिकायत पर एसपी (आई) अजयराज सिंह ने सब डिविजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी अतुल सोनी को जांच के आदेश दिए हैं। उसे सुरक्षा देने के आदेश भी दिए हैं।
रोते हुए कहा, मेरे पास बस दो दिन बचे :  धमकी मिलने के बाद सिमरनजीत उर्फ प्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो में रोते हुए कहा कि उसे नए नंबर से फोन कर परेशान किया जा रहा है और धमकी मिल रही है कि उसके पास सिर्फ 2 दिन बचे हैं। मेरा 5 महीने का बच्चा है। मैं अपने परिवार को पालने के लिए काम कर रही हूं, मुझ पर घर की कई जिम्मेदारियां हैं, क्या ये लोग आकर खर्चा उठाएंगे? प्रीत जट्टी ने कहा कि पहले उससे जो गलतियां हुई हैं, उसके लिए वह माफी मांग चुकी है। उसने अमृतपाल सिंह मेहरों से मिलकर माफी मांगी थी लेकिन फिर भी उसे तंग किया जा रहा है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टिहरा में मनाया गया विजय दिवस : वीर सैनिकों को विधायक चंद्रशेखर ने दी पुष्पांजलि

सरकाघाट। 16 दिसम्बर :  धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने आज विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ के अवसर पर विश्राम गृह टिहरा में वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विरेंद्र भट्ट मंडी नगर निगम के महापौर निर्वाचित, माधुरी कपूर बनीं उप महापौर

मंडी, 25 नवंबर : वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी के पार्षद एवं पूर्व उप महापौर विरेंद्र भट्ट मंडी नगर निगम के महापौर निर्वाचित हुए हैं, वहीं वार्ड नंबर 12 थनेहड़ा की पार्षद माधुरी कपूर...
article-image
पंजाब , समाचार

खेल उत्सव विजयी भव 2023 : पीयू रीजनल सेंटर की 10वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता ‘खेल उत्सव विजयी भव 2023’ संपन्न

होशियारपुर(आदित्य बख्शी) अंजलि और नितेश कुमार को पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरि रीजनल सेंटर होशियारपुर (पीयूएसएसजीआरसी) के 10वें वार्षिक खेल मीट ‘खेल उत्सव: विजयी भव 2023’ के दौरान क्रमशः महिला और पुरुष वर्ग में...
article-image
पंजाब

जालंधर हाइट्स की 10वीं मंजिल से गिरकर 21 वर्षीय छात्रा की मौत… जांच में जुटी पुलिस

बीए फाइनल ईयर की छात्रा महकप्रीत कौर की मौत, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट जालंधर  : शहर के 66 फीट रोड स्थित जालंधर हाइट्स में शनिवार शाम एक 21 वर्षीय छात्रा की 10वीं...
Translate »
error: Content is protected !!