सोमभद्रा ब्रांड को बड़े पैमाने पर मार्किट उपलब्ध करवाने की कवायद शुरू: राघव शर्मा

by

ऊना, 27 अक्तूबर: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ऊना के माध्यम से एमसी पार्क मंे लगाए गए सोमभद्रा व्यापार मेले का शुभारंभ किया। 5 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में ग्रामीण स्वंय सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पाद सोमभद्रा ब्रांड के नाम से विक्रय किये जाएंगे।
उपायुक्त ने कहा कि त्यौहारी सीजन के मध्यनज़र इस व्यापार मेले में तेल, सेवइयां, बड़ियां, सिरका, शहद, पापड़, मसाले, चटनी, जैम, आचार व हल्दी के साथ-साथ नारियल की बर्फी व लड्डू, पपीता तथा घिये की बर्फी आदि स्थानीय स्तर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद शामिल है। इसके अतिरिक्त बांस के उत्पादों को भी विक्रय हेतू रखा गया है। जिसमें दीवाली के दीये, फैंसी लाईट, फोटो फ्रेम, टोकरियां, पेन स्टैंड, मोबाईल स्टैंड, बूफर आदि शामिल हैं।
उपायुक्त ने बताया कि सोमभद्रा ब्रांड के उत्पादों को विपणन के लिए बड़े पैमाने पर बाजार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत इन उत्पादों की सूची एचपीएसआरएलएम के हिमईरा प्लेटफाॅर्म के माध्यम से अमेजोन व फ्लिपकार्ट को भी प्रेषित की गई है। परिणामस्वरूप शीघ्र ही सोमभद्रा ब्रांड के उत्पाद अमेजोन व फ्लिपकार्ट पर आॅनलाईन भी उपलब्ध हो सकेंगे। इसके अतिरिक्त बांस से तैयार किए गए उत्पादों को बौल में डीआरडीए के माध्यम खोले गए शक्ति केंद्र में भी रखा जाएगा तथा जिला के सभी विकास खंडों में एक-एक विक्रय केन्द्र स्थापित कर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्रय करने की व्यवस्था की जा रही है।
इस अवसर पर पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, बीडीओ रमनबीर चैहान सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़सर में बनेगा 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने किया स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ, कन्याओं को बांटे एफडी के दस्तावेज बड़सर 07 अक्तूबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को यहां नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीजीपी कुंडू के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

शिमला। हिमाचल चुनावों के दौरान डीजीपी संजय कुंडू विवादों के घेरे में आ गए हैं। जिनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें पद से हटाकर राज्य से बाहर भेजने के लिए मोर्चा खोल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जैसा राज्यसभा चुनाव में हुआ,ठीक वैसा आने वाले दिनों में होगा – वेंटिलेटर पर है सुक्खू सरकार, ले रही अंतिम सांसे: जयराम ठाकुर

उधर आज द्रंग विधानसभा क्षेत्र से संबन्ध रखने वाले पंचायत प्रधान प्रेम सिंह आज 70 से अधिक लोगों के साथ कांग्रेस को छोड़ भाजपा में हुए शामिल एएम नाथ। मंडी :   पूर्व मुख्यमंत्री एवम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सुनी गरीब एवं लाचार खोखाधारकों की पुकार : सुनील शर्मा बिट्टू

लगभग 35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दुकानों और ग्रामीण हाट का किया शिलान्यास,   नगर निगम हमीरपुर के लिए बनाया गया है 150 करोड़ रुपये की योजना का खाका एएम नाथ। हमीरपुर...
Translate »
error: Content is protected !!