सोलन ज़िला में शस्त्र/गोला-बारूद इत्यादि लेकर चलने पर तत्काल रूप से पाबंदी

by
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज लोकसभा-2024 आम निर्वाचन की घोषणा के साथ ही पूरे सोलन ज़िला में भी आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके दृष्टिगत ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा द्वारा सीआरपीसी की धारा 144 के तहत आदेश जारी किए गए हैं।
आदेशों के अनुसार 18वीं लोकसभा-2024 के आम चुनाव की प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण करवाने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार चुनावों की घोषणा से लेकर परिणाम घोषित होने तक किसी भी प्रकार के शस्त्र/गोला-बारूद इत्यादि को लेकर चलने पर तत्काल रूप से पाबंदी रहेगी।
ज़िला सोलन के साथ लगती हरियाणा एवं पंजाब की सीमा पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के भी आदेश जारी किए गए हैं ताकि लोकसभा आम निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग एवं सुचारू रूप से सम्पन्न की जा सके।
आदेशों के तहत सभी लोगों, नागरिकों, संगठनों, गैर सरकारी संगठनों को ज़िला सोलन की सीमा के भीतर आर्म्ज एक्ट, 1959 के तहत परिभाषित किसी भी प्रकार के हथियार और गोला-बारूद इत्यादि लेकर चलने पर पाबंदी रहेगी। यह आदेश पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों, सुरक्षा बलों, ड्यूटी पर तैनात सरकारी एवं अर्द्ध-सरकारी अथवा बैकों के तथा अन्य अधिकृत सुरक्षा कर्मियों पर लागू नहीं होंगे।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत ज़िला दण्डाधिकारी ने सभी लाईसेंसधारकों से उनके हथियार सम्बन्धित पुलिस थानों अथवा शस्त्र एवं गोला-बारूद डीलरों अथवा ज़िला मालखाना में जमा करवाने के भी आदेश दिए हैं। इस बारे में गठित समिति द्वारा अलग से भी आदेश जारी किए जाएंगे।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे तथा निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने तक मान्य रहेंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विनय मोदी ने संभाला एससी आयोग के सदस्य सचिव का कार्यभार

रोहित जसवाल। ऊना, 21 फरवरी। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विनय मोदी ने शुक्रवार को ऊना के रामपुर स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के स्थायी सदस्य सचिव के रूप में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में दिसम्बर 2023 तक बैंको ने बांटे 1970.30 करोड़ के ऋण : जिला में वर्ष 2024-25 के लिए बैंकों द्वारा 2431.43 करोड़ रूपये के ऋण वितरण का लक्ष्य- DC जतिन लाल

ऊना, 6 मार्च – सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को सभी बैंक समय पर मंजूरी दें ताकि इन योजनाओं का लाभ उठाकर आम व्यक्ति आत्मनिर्भर बन सके। यह निर्देश उपायुक्त ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज चंबा में रक्तदान शिविर आयोजित

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी मुकेश रेपसवाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल एएम नाथ। चम्बा :  विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में आज जिला रेड क्रॉस सोसाइटी चम्बा द्वारा पंडित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देवी मां शिकारी की छांव में प्राकृतिक सौंदर्य, ट्री हाउस और ईको टूरिज्म का अनूठा संगम बायोडायवर्सिटी पार्क :

हिमाचल का नया ‘सैरगाह’: भुलाह का बायोडायवर्सिटी पार्क बना देशभर के पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना एएम नाथ।  मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नाचन वन मंडल के अंतर्गत जंजैहली के भुलाह में...
Translate »
error: Content is protected !!