सोलन में जेपी नड्डा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा : हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के लगाए नारें

by

एएम नाथ । सोलन ; भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन के माल रोड पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के नारों से पूरे क्षेत्र का माहौल देशभक्ति में सराबोर हो गया।

यात्रा के चलते शहर की मुख्य सड़क माल रोड पर दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। यह तिरंगा यात्रा हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में और भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से निकाली गई थी। खुली जीप में सवार जे.पी. नड्डा ने मार्ग भर में लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सभी वर्गों ने इस यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की हालत अत्यंत चिंताजनक हो चुकी है और जनता का सरकार से विश्वास उठ गया है। बिंदल ने हाल ही में सामने आए विमल नेगी मृत्यु प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में पैन ड्राइव के डाटा को वाश आउट करने का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने पूछा कि पैन ड्राइव को गायब क्यों किया गया और दोबारा पेश क्यों किया गया? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस अधीक्षक ने पहले हाईकोर्ट में सीबीआई के खिलाफ याचिका दायर की और बाद में जनदबाव में आकर उसे वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार, डकैती और नशाखोरी के मामलों में निरंतर वृद्धि हो रही है और इसके लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के साहस को सलाम किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। नड्डा के स्वागत में सोलन की जनता और कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

डॉ. बिंदल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति, एकता और भारतीय सेना के समर्थन का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश उनके मार्गदर्शन में गौरवपूर्ण दिशा में अग्रसर है।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, सांसद सुरेश कश्यप, डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सुरेश चंदेल, जिला अध्यक्ष रतन पाल, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता और विवेक शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित : विधायक संजय रत्न ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

तलवाड़ा/ ज्वालामुखी (राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। इस बाबत ज्वालामुखी विश्राम गृह में विकास कार्यों...
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में किराएदारों का पुलिस वैरिफिकेशन व पंजीकरण अनिवार्यः डीसी राघव शर्मा

ऊना, 25 फरवरीः जिला ऊना में अपना घर व अन्य संपत्ति किराए पर देने से पहले मालिक को किराएदार का पुलिस वैरिफिकेशन तथा पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है : केवल सिंह पठानिया

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत मेहनत, प्रतिभा और सफलता का सम्मान एएम नाथ। शाहपुर :  शिक्षा एक मूल्यवान संपत्ति है, जो न केवल व्यक्ति बल्कि...
हिमाचल प्रदेश

बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित, जल्द होगा शिलान्यास,नगरोटा विस क्षेत्र में चरणबद्व तरीके से बनेंगे चिल्ड्रन पार्क: बाली

नगरोटा , 27 जुलाई :  पर्यटन निगम के अध्यक्ष, केबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में चरणबद्व तरीके से चिल्ड्रन पार्क निर्मित किए जाएंगे ताकि बच्चों को खेलने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!