सोलर संचालित कूड़ा संयंत्र का डीसी ने किया लोकार्पण : अजौली में शुरू

by

ऊना: 27 अगस्तः हिमाचल प्रदेश का पहला सोलर संचालित कूड़ा संयंत्र आरंभ करने का गौरव जिला ऊना की अजौली ग्राम पंचायत का हासिल हुआ है। पंचायत घर अजौली में बने कूड़ा संयंत्र में 12.49 लाख रुपए की लागत से 32 किलो वाट क्षमता का रूफ टॉप सोलर प्लांट आरंभ किया गया है, जिससे यहां की मशीनों को चलाने के लिए पर्याप्त बिजली का उत्पादन हो सकेगा। इससे पंचायत को इस कूड़ा संयंत्र को चलाने की लागत कम होगी।
आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने ग्राम पंचायत अजौली में 12.49 लाख रुपए की लागत से बने रूफ टॉप सोलर प्लांट का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहले कूड़ा संयंत्र को चलाने के लिए बिजली की लागत 12-13 हजार रुपए प्रतिमाह आती थी, लेकिन सोलर प्लांट लगने के बाद इस धनराशि की बचत होगी, जिससे पंचायत को कूड़ा संयंत्र के संचालन में सुविधा होगी। उन्होंने रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए पंचायत को बधाई दी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान संदीप कपिला, पंचायत सदस्य, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर, बीडीओ ऊना रमनवीर चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुपरवाइजर व सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए साक्षात्कार 8 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय गोहर में

 गोहर, 6 फरवरी : एस०आई०एस० सिक्योरिटी लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर( हि०प्र०) के द्वारा सिक्योरिटी गार्डज व सुपरवाइजर, के 120 पद अधिसूचित किए हैं इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 8 फरवरी 2024 को सुबह 11...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण युवा संसद एक शैक्षणिक एवं नेतृत्व विकास की पहल : प्राचार्य डॉ. सलारिया

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के इको क्लब के तत्वावधान में 28 फरवरी, 2026 को पर्यावरण युवा संसद 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम गोद लिए गए एवं आसपास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने तारीफ की : शनिवार को वह एलजी के साथ खड़े आए नजर

नई दिल्ली : बेशक दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन इससे पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित इससे खुश नहीं लगते। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री...
हिमाचल प्रदेश

विदेश जाने के लिए कोविड वैक्सीन लगवाना है, तो पहुंचे ऊना क्षेत्रीय अस्पताल

विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में विशेष टीकाकरण शिविर ऊना : पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में 31 अगस्त से पहले विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए क्षेत्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!