सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो : अब वह देखेंगे कि डेरा बाबा नानक में कौन कांग्रेस या अकालियों के बस्ते उठाता

by

गुरदासपुर :  चुनाव मैदान में विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों का चुनाव अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। चुनाव रैलियों के दौरान अब नेताओं के बोल बिगड़ने के मामले सामने आने लगे हैं।  ऐसा ही एक मामला प्रदेश की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के नेता का सामने आया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो :   वह आप उम्मीदवार अमनशेर सिंह शैरी कलसी के हक में आयोजित चुनाव रैली को संबोधित करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाए और सीधे धमकाने वाले अंदाज में उतर आए। आम आदमी पार्टी के हलका डेरा बाबा नानक के इंचार्ज गुरदीप सिंह रंधावा की इस बयानबाजी की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

चुनाव बैठक को कर रहे थे संबोधित  :  वह कस्बा कलानौर में रखी गई चुनाव बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान रंधावा ने धमकाने वाले अंदाज में कहा कि दो साल तो उन्होंने किसी को कुछ नहीं कहा, लेकिन अब वह देखेंगे कि डेरा बाबा नानक में कौन कांग्रेस या अकालियों के बस्ते उठाता है। यही नहीं बात को आगे बढ़ाते रंधावा को यह भी कहते सुना जा सकता है कि चाहे बाद में उन्हें कोई जितना मर्जी बुरा भला कहता रहे, वह उसे ऐसा समय दिखाएंगे, जो उसने कभी देखा नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी माना कि वह यह बात घर बैठे लोगों को सुनाने के लिए सार्वजनिक तौर पर कह रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर : आम आदमी पार्टी ने कर दिया एलान पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी होगी दिल्ली नेता प्रतिपक्ष

विधानसभा सत्र से पहले भाजपा की अहम बैठक, BJP दफ्तर में सीएम समेत मंत्री-विधायक पहुंचेनई नई दिल्ली ।  आम आदमी पार्टी ने आज पार्टी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें नेता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बस पर हमले के दोनों आरोपी गिरफ्तार : हमलावरों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर कागज लगाकर अपनी पहचान छिपाने का किया था प्रयास

रोहित जसवाल। चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली एचआरटीसी बस पर बीते मंगलवार शाम को हमला करने वाले आरोपियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एचआरटीसी बस 6:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। ...
article-image
पंजाब

अन्नदाता का नामोनिशान मिटाने पर आमदा पंजाब सरकार–निपुण शर्मा

जिला भाजपा ने लैंड पुलिंग नीति के विरोध में डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भगवंत मान सरकार द्वारा लाई जा रही लैंड पुलिंग नीति के खिलाफ पंजाब भाजपा ने आक्रामक तेवर...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट नेे नाइट व साप्ताहिक कफ्र्यू के अलावा लगाई गई पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ाने के दिए आदेश

जिले में पाबंदियों के दौरान सभी गैर जरुरी यातायात व गतिविधियां रहेंगी बंद निर्धारित की गई जरुरी सेवाओं को कफ्र्यू के दौरान रहेगी छूट सभी तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक व खेल एकत्रीकरण पर पाबंदी,...
Translate »
error: Content is protected !!