स्कूटी पर 26 टन सरकारी राशन ढुलाया, जांच शुरू : आरटीआई में खुलासा- कालाअंब से हरिपुरधार सिविल सप्लाई के गोदाम तक

by

नाहन। कालाअंब से हरिपुरधार सिविल सप्लाई के गोदाम तक स्कूटी का नंबर रजिस्टर्ड करवाकर 26 टन सरकारी राशन की ढुलाई करवा दी।, दूसरी ओर विभाग के द्वारा बिना कोई जांच आदि किए इसका भाड़ा भुगतान भी कर दिया गया है। इस मामले का खुलासा रितेश गोयल द्वारा लगाई गई आरटीआई के जरिए हुआ। आरटीआई के अनुसार मामला मई, जुलाई, अक्टूबर 2020 का है। जिसमें गाड़ी रजिस्ट्रेशन नंबर एचपी-18-ए-8505 के साथ 3 चालान व बिल्टी दिखाई गई है। यह वाहन संख्या किसी बड़े ट्रक की नहीं बल्कि स्कूटी की है। यह स्कूटी नाहन के ही एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। बता दें कि कालाअंब से हरिपुरधार तक की दूरी करीब 103 किलोमीटर के आसपास है। सरकारी राशन ढुलाई के लिए टेंडर किया जाता है। वहीं, टेंडर में ट्रक से राशन ढुलाई दिखाई जाती है, मगर यहां तो स्कूटी के नंबर पर ही आपूर्ति का भुगतान कर दिया गया। दस्तावेजों में राशन ले जाया भी गया और स्टोर में जमा भी दर्शाया गया। अब सरकारी राशन के गोदाम में यह राशन पहुंचा है या फिर इस मामले में कोई हेराफेरी की गई है। यह सब जांच के बाद ही सामने आएगा। इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाला विषय यह है कि विभाग ने इस वाहन की जांच भी नहीं की ओर माल भी ढुलवा लिया तथा उसका भाड़ा भुगतान भी कर दिया। अब यह विभागीय गलती है या फिर माल ढुलाई में हेराफेरी की गई है, इसका खुलासा जांच में ही होगा। विभाग ने रितेश गोयल की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा योजनाओं की जानकारी को लगेंगे शिविर

एएम नाथ। चंबा, 3 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा   संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर विकासखंड सलूणी, चंबा तथा भटियात  में जागरूकता शिविर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी

2 जनवरी को सिहुन्ता पुलिस स्टेशन और उप मंडलीय पुलिस कार्यालय चुवाड़ी का करेंगे शुभारंभ एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के लिए 31 दिसंबर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आखिर ढूंढ लिए प्रकाश चन्द , जलभराव होने के बाद प्रकाश चंद तीन दिन से थेलापता : पांचवें दिन बेला इंदौरा से सुरक्षित निकाले 54 लोग : 2209 पहुंची रेस्क्यू किए गए लोगों की संख्या

धर्मशाला, 18 अगस्त। जिला कांगड़ा के इेदौरा में चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम ने बोट के माध्यम से बेला इंदौरा के जलमग्न क्षेत्रों से 54...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्युत बोर्ड को अधिक दक्ष व व्यावसायिक बनाने की दिशा में किए जा रहे हैं प्रयास: मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, ऊर्जा विभाग व अन्य उपक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड...
Translate »
error: Content is protected !!