स्कूल का गेट तथा सरिया चोरी : कन्या विद्यालय गढ़शंकर में चोरों ने चोरी को दिया अंजाम

by

गढ़शंकर: कन्या विद्यालय गढ़शंकर में चोरों ने चोरी को अंजाम देकर स्कूल का गेट तथा सरिया चोरी कर लिया। स्कूल की मुख्याध्यापिका द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि अज्ञात चोर 25 मई की रात को स्कूल की दीवार फांद कर स्कूल में दाखिल हुए और स्टाफरूम व लाइब्रेरी का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की। किंतु स्कूल की सफाई सेविका के आ जाने से चोर समान छोड़कर भाग गए। किंतु अगले दिन चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। स्कूल में ईमारत के निर्माण का कार्य चल रह है। चोर उतारकर रखा स्कूल का गेट तथा सरिया चोरी कर ले गए। स्कूल प्रबंधकों ने बताया कि स्कूल में पहले भी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं जिसके बारे में पुलिस को लिखित शिकायत की गई है। किंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस को चोरों को पकड़ कर उचित कावाई करने की मांग की ताकि भविष्य में किसी नुकसान से बचा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के 3 युवकों की कहानी दिल दहला देगी….अपहरण, मानसिक आघात और संघर्ष : ईरान से जान बचाकर लौटे यूबकों की दर्दनाक की कहानी

चंडीगढ़: ईरान से भारत आने वालों का सिलसिला जारी है। इस बीच पंजाब से हैरान करने वाली खबर सामने आई। दरअसल ईरान में अपहरण किए गए पंजाब के तीन युवक अमृतपाल सिंह (23), हुसनप्रीत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की भेंट : केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का कियाआग्रह

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य में भारी बारिश एवं बाढ़ से हुई भारी क्षति के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य में भारी बारिश से सड़कों...
article-image
पंजाब

सेवा केंद्रों में अब कागज की नहीं , प्रार्थी के मोबाइल पर एस.एम.एस के माध्यम से भेजी जाएगी रसीद: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि वातावरण हितैषी पहलकदमी करते हुए पंजाब प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से सेवा केंद्रों में सरकारी सेवाओं के लिए अदा की जाने वाली फीस की...
article-image
पंजाब

देनोवाल खुर्द में रोजगार कैंप आयोजित, सरकारी नौकरी, करियर काउंसलिंग और स्वरोजगार योजनाओं की दी जानकारी

नशों से दूर रखने के लिए युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने की पहल गढ़शंकर, 28 अक्टूबर। पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के तहत एसडीएम गढ़शंकर संजीव कुमार के नेतृत्व में...
Translate »
error: Content is protected !!