स्कूल बस के नीचे आने से बाइक सवार की मौत : पुलिस ने चालक को किया ग्रिफ्तार , शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों सौंपा :

by
स्कूल बस में आम लोगों को कैसे ले जाया जा रहा ,आरटीए को लिखा जायेगा  : एसएचओ जयपाल
गढ़शंकर  : गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब रोड पर खालसा कालेज के पास स्कूल बस के नीचे आने से बाइक सवार की मौत हो गई।  पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों को सौंप दिया ।
निर्मल  सिंह (42) पुत्र करनैल सिंह निवासी लल्लीयां गढ़शंकर शहर में श्री आनंदपुर साहिब रोड पर आपने भाई स्मेत फर्नीचर का काम करता है । दुकान बंद कर आपने बाईक (पीबी 24बी-3826) पर स्वार होकर आपने गांव लल्लीयां वापस घर जा रहा था । जब  बाइक पर खालसा कालेज के निकट पहुंचा तो पीछे से इनोसेंट हर्ट स्कूल जलंधर की बस बीत इलाके में स्थित श्री खुरालगड़ साहिब से वापस जलंधर जा रही बस (पीबी09एस-8179) ने उसे  टक्कर मार दी। जिससे निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया। यहां डाकटरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
गढ़शंकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस को कब्जे में लिया और बस चालक को ग्रिफ्तार कर लिया और पुलिस ने चालक द्वारा नशा करने की आशंका के चलते मेडिकल करवाया।
निर्मल सिंह की पत्नी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे : मृतक करनैल सिंह की शादी दस वर्ष पहले हुई थी।  लेकिन उसस्के कोई बच्चा नहीं था। करनैल सिंह की पत्नी बार बार बेहोश हो रही थी तो उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।  पारिवारिक सदस्यों के हालत खराब थी और गांव का माहौल पूरी तरह शोकग्रस्त था।
बस में सवार सभी लोग सुरक्षित : बस में तीस से ज्यादा लोग थे।  लेकिन बस चालक सहित सभी लोग बाल बाल बच गए।
एसएचओ जयपाल : बस चालक बलजीत कुमार पुत्र सोढ़ी राम निवासी बुड़ायाना, जालंधर को ग्रिफ्तार कर लिया गया। लेकिन स्कूल बस में आम लोगों को कैसे ले जाया जा रहा था। इसको लेकर आरटीए को लिखा जायेगा और बस मालिक के खिलाफ बनती क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर में पुलिस चौकी सामने हुआ बम ब्लास्ट, मची सनसनी

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में गुरबख्श नगर पुलिस चौकी के बाहर सुबह करीब 5 बजे एक जोरदार बम धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं...
article-image
पंजाब

उप-चुनाव के लिए मतदान तिथि में हुआ बदलाव :उप-चुनाव के लिए मतदान की तिथि 13 नवंबर से बदलकर 20 नवंबर

होशियारपुर, 04 नवंबरः भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पंजाब की चब्बेवाल, गिद्धड़बाहा, बरनाला और डेरा बाबा नानक सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के लिए मतदान तिथि में बदलाव किया गया है। तिथियों में...
article-image
पंजाब

आरटीओ ने ओवरलोड वाहनों पर की सख्त कार्रवाई, 3.20 लाख रुपए जुर्माना वसूला

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर- कम- चेयरपर्सन जिला सड़क सुरक्षा कमेटी आशिका जैन के नेतृत्व  में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी कार्रवाई को सुनिश्चित करने हेतु ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस...
Translate »
error: Content is protected !!