स्कूल बसों के काटे गए चालान : बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया

by

होशियारपुर, 28 अप्रैल –
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशानुसार आज जिला स्तरीय निरीक्षण समिति द्वारा सेफ स्कूल व्हीकल योजना के तहत स्कूल बसों की जांच की गई। यह जानकारी देते हुए जिला बाल संरक्षण अफसर डॉ. हरप्रीत कौर ने बताया कि इस चेकिंग के दौरान जैन डे बोर्डिंग स्कूल ऊना रोड, हैलो किड्स स्कूल ऊना रोड, लिटिल फ्लावर स्कूल, डिप्स स्कूल हरियाणा और डी. ए. वी मॉडल स्कूल हरियाणा की बसों में कमियां पाई गईं, जिनका चालान किया गया और पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग मोहाली द्वारा स्कूल प्रिंसिपलों को स्कूल स्टाफ और स्कूल भवनों की पुलिस वेरिफिकेशन, सी. सी. टी. वी कैमरे लगाने, गुड टच बैड टच और लड़के-लड़कियों व स्टाफ के लिए अलग-अलग बाथरूम आदि की भी जानकारी दी। इस मौके पर ए. एस. आई प्रषोत्तम लाल ने स्कूली बच्चों को यातायात के नियम समझाए और उन्हें कम उम्र में वाहन नहीं चलाने की सलाह दी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी हरप्रीत कौर ने कहा कि पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार यह चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी योगेश कुमार, विधि अधिकारी सुखजिंदर सिंह, प्रिंसिपल अजवाल स्कूल चरण सिंह व परिवहन अधिकारी होशियारपुर के प्रतिनिधि रविंदर शर्मा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन ओर से घिरा पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा : ED की एंट्री, घर के टाइल्स में भी छिपा रखे थे राज

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उसकी अग्रिम जमानत याचिका भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खारिज कर दी है. गुरुवार ही सौरभ ने अपने वकील राकेश पाराशर के...
article-image
पंजाब

नशा करने के के सामान सहित एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 3 फ़रवरी  : माहिलपुर पुलिस ने एक युवक को नशा करते हुए नशा करने के सामान के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मामले...
article-image
पंजाब

गाड़ी पर अज्ञात मोटर साइकिल स्वारो द्वारा गोली चलाई

जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों द्वारा कहा गया के मामला संदिग्ध है गाड़ी कब्जे में ले ली है जांच के बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बिसत दोआब नहर पर बिंजो के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अड्डा झुगियां में कल सीमेंट की दुकान के मालिक पर हुई फायरिंग से पहले उसके व्यापारी भाई से 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती

जनवरी में भी मांगी गई थी फिरौती और पुलिस ने पकड़ लिया था आरोपी , दोनों बार आई दोपहर करीब एक वजे काल गढ़शंकर । बीत क्षेत्र के अड्डा झुगियां में कल हुई फायरिंग...
Translate »
error: Content is protected !!