स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप, जी.टी.बी खालसा कालेज फॉर वूमैन दसूहा में लगा : कालेज की प्रिंंसिपल ने अपने मुंह के स्वैब का सैंपल देकर विद्यार्थियों व स्टाफ को स्टैम सैल दान के लिए किया प्रोत्साहित

by

दसूहा, 02 सितंबर:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देश पर आज जी.टी.बी खालसा कालेज फॉर वूमैन दसूहा में पांचवां स्टैम सैल रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में कालेज की प्रिंंसिपल डा. वरिंदर कौर ने सबसे पहले अपने मुंह के स्वैब का सैंपल देकर इस रजिस्ट्रेशन कैंप की शुरुआत करवाई व कालेज के विद्यार्थियों व स्टाफ का हौंसला बढ़ाया। जानकारी देते हुए प्रोजैक्ट के कन्वीनर नरेश गुुप्ता ने बताया कि अर्जुन वीर फाउंडेशन के जसलीन गरचा ने विद्यार्थियों को स्टेम सैल रजिस्ट्रेशन प्रोजैक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और समझाया कि किस तरह रजिस्ट्रेशन के माध्यम से हम किसी भी जरुरतमंद बीमार व्यक्ति को स्वस्थ करने में अपना योगदान दे सकते हैं। इस दौरान कालेज के विद्यार्थियों व स्टाफ ने स्टैम सैल दान के लिए रजिस्ट्रेशन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रोजैक्ट कन्वीनर ने बताया कि स्टैम सैल के बारे में विस्तारपूर्वक प्रस्तुति व कालेज प्राध्यापकों की ओर से चलाए गए जागरुकता अभियान के चलते बहुत से विद्यार्थियों ने स्टैम सैल दान की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए अपने आपको रजिस्टर्ड करवाया व अपने मुंह के स्वैब के नमूने दिए। नरेश गुप्ता ने बताया कि लोगों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जिले में अर्जुनवीर फाउंडेशन के साथ मिलकर जिला प्रशासन स्टैम सैल योजना पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्टैम सैल थैरेपी ब्लड कैंसर, थैलेसीमिया, जेनेटिक डिसऑर्डर जैसी कई जानलेवा बीमारियों के लिए काफी कारगर है और इस थैरेपी के प्रयोग से इन जानलेवा बीमारियों का इलाज संभव है। इस मौके पर कालेज की प्रिंपिसल डा. वरिंदर कौर, कालेज कोआर्डिनेटर अनु कटोच, राजिंदर कलसी के अलावा कालेज के अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Late Prakash Kaur’s eyes

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 29 Prominent writer Amrik Singh Dayal and social worker Narinder Singh Soni Dayal,s Mother Prakash Kaur (85) passed away on August 18 in her native village Kalewal Beet. On As per the...
article-image
पंजाब

भाषा विभाग कार्यालय, होशियारपुर द्वारा उर्दू आमोज़ कोर्स प्रमाण पत्र वितरण समारोह

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : जिला भाषा अधिकारी, होशियारपुर कार्यालय द्वारा कराए जा रहे छह महीने के उर्दू आमोज़ कोर्स (जुलाई-दिसंबर 2024 बैच) के विद्यार्थियों को कोर्स पूर्ण करने के उपरांत प्रमाण पत्र वितरण...
article-image
पंजाब

Sants Honor Punjab CM Bhagwant

Demand School, Tech College, Hospital at Shri Khuralgarh Sahib Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Feb.7 : The sant samaj praised the Punjab government under Chief Minister Bhagwant Singh Mann for its elaborate arrangements to celebrate the 649th...
article-image
पंजाब

काले झंडे दिखाकर भुल्लेवाल राठां वापिस जाओ के किरती किसान यूनियन ने लगाए नारे

किरती किसान यूनियन द्वारा शिरोमणि अकाली दल की रैली का गांवों में विरोध गढ़शंकर: किरती किसान यूनियन द्वारा शिरोमणि अकाली दल द्वारा गांवों में की जा रही सियासी रैलियों का आज गांव गोलेवाल तथा...
Translate »
error: Content is protected !!