स्टोरेज टैंक से मिला 19 वर्षीय छात्रा का शव : हत्या समेत कई पहलुओं से जांच

by

बाबा फरीद कॉलेज की छात्रा थी पिंदर कौर, बुआ के घर से बठिंडा आने की बात कहकर निकली थी; कुछ समय बाद पानी में मिला शव

बठिंडा। शहर के जोगर पार्क में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक स्टोरेज टैंक से 19 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआत में युवती की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में मृतका की पहचान गांव किल्ली निहाल सिंह निवासी पिंदर कौर के रूप में हुई। वह बाबा फरीद कॉलेज की छात्रा थी।

नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए बुआ के घर रह रही थी

परिवार के मुताबिक, पिंदर कौर एक निजी अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग ले रही थी। उसका ट्रेनिंग सेंटर भागू गांव में था और बुआ का घर भी उसके नजदीक था। इसी वजह से वह कुछ समय से बुआ के घर पर रह रही थी।

फोन पर परिवार को दी थी बठिंडा आने की जानकारी

परिजनों ने बताया कि मौत से पहले पिंदर कौर की परिवार के साथ फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह बुआ के घर से निकल चुकी है और बठिंडा आ रही है। इसके कुछ समय बाद ही जोगर पार्क के स्टोरेज टैंक में उसका शव पानी में औंधे मुंह पड़ा मिला।

हत्या समेत अन्य पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या समेत विभिन्न संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह स्टोरेज टैंक तक कैसे पहुंची, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत का लिया नाम- बेटे को उतारा :.जेल में बंद इमरान खान के 2 दांव से पाकिस्तान की सियासत में भूचाल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने असीम मुनीर और शहबाज शरीफ के खिलाफ बड़ा दांव खेल दिया है. इमरान ने यह दांव भारत का नाम लेकर खेला है. कहा जा रहा है कि...
article-image
पंजाब

14100 महिला एंटरप्रेन्योर्स को करेगी सम्मानित : 18 मार्च को 100 में से हर एक को मिलेंगे 25,000 रुपये

चंडीगढ़: 28,000 से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन पहले ही मिल चुके हैं, भगवंत मान की पंजाब सरकार अपने विमेंस डे आउटरीच इनिशिएटिव के तहत राज्य भर में 14,100 महिला एंटरप्रेन्योर्स को सम्मानित करने वाली है। पंजाब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पति व सास के विरुद्ध मामला दर्ज : दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की करते थे मांग

चब्बेवाल, 24 जुलाई  : विवाहिता से दहेज में दस लाख रुपये जा स्विफ्ट कार की मांग करने वाले इंग्लैंड के रहने वाले पति व सास के विरुद्ध चब्बेवाल पुलिस ने डीएसपी गढ़शंकर के आदेश...
article-image
पंजाब , समाचार

ED-SIR के मसले पर CM मान का BJP पर हमला…कहा पार्टियां तोड़ने का काम बंद कर देश पर ध्यान दें

पटना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को अपने परिवार के साथ बिहार की राजधानी पटना स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे. उन्होंने गुरुद्वारे साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने दरबार...
Translate »
error: Content is protected !!