स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार रखें अधिकारी : गंधर्वा राठौड़

by

शुक्रवार को हमीर भवन में होगी बैठक, विभागों के आय-व्यय, ऑडिट पैरों और लंबित मामलों की होगी समीक्षा

एएम नाथ।  हमीरपुर, 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति शुक्रवार को हमीरपुर के हमीर भवन में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों, बोर्डों-निगमों, संस्थानों और शहरी निकायों के वित्तीय मामलों की समीक्षा करेगी। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित आय-व्यय, ऑडिट पैरों और अन्य महत्वपूर्ण मामलों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके बैठक में उपस्थित हों।

बैठक की तैयारियों और संबंधित मामलों की समीक्षा के लिए उपायुक्त ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने वाले मामलों की पूरी जानकारी और आवश्यक रिकॉर्ड पहले से तैयार रखा जाए, ताकि समीक्षा के दौरान तथ्यों के आधार पर जानकारी उपलब्ध करवाई जा सके।

आय-व्यय और लंबित ऑडिट पैरों की होगी समीक्षा

स्थानीय निधि लेखा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों, बोर्डों-निगमों, संस्थानों और शहरी निकायों के आय-व्यय, लंबित ऑडिट पैरों तथा अन्य महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों पर चर्चा की जाएगी। समिति का उद्देश्य संबंधित मामलों की समीक्षा करना और लंबित विषयों के निपटारे की स्थिति का जायजा लेना है।

समिति में सभापति एवं विधायक संजय रत्न के अलावा विधायक डॉ. हंसराज, इंद्र दत्त लखनपाल, मलेंद्र राजन, कुलदीप राठौर और विवेक शर्मा शामिल हैं।

एडीसी ने भी तैयारियों का लिया जायजा

उपायुक्त की बैठक के बाद अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग ने हमीर भवन में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समिति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने भी अधिकारियों से अपने विभागों से संबंधित मामलों का रिकॉर्ड और रिपोर्ट तैयार रखने को कहा।

इस अवसर पर नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राकेश शर्मा, सहायक आयुक्त एवं एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह, एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा, एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में महिलाओं की नॉर्थ जोन इंटर वर्सिटी फुटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता शुरू : कॉलेज में पढ़ने के लिए आए थे तो इसी खेल मैदान में खेला करते थे – विधायक चन्द्रशेखर

विधायक चन्द्रशेखर ने किया शुभारम्भ मंडी 1 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश विवि शिमला के तत्वावधान में आयोजित की जा रही नॉर्थ जोन इंटर वर्सिटी फुटबाल (महिला) चैंपियनशिप प्रतियोगिता शुक्रवार को आरम्भ हो गई। प्रतियोगिता का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष पठानिया ने कुडेरा-ककीरा पेयजल योजना का किया लोकार्पण : ककीरा-कटलू संपर्क मार्ग का विधिवत किया शिलान्यास

चंबा, (ककीरा)15 दिसंबर :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार के मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में ही 26 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई बिलासपुर में “व्यासप्योर कैंटीन” का उपायुक्त ने किया शुभारंभ : उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को मिलेगी नई दिशा

बिलासपुर, 06 नवम्बर: जिला बिलासपुर में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर परिसर में “व्यासप्योर कैंटीन”...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टैक्सी ऑपरटरों का विवाद पंजाब और हिमाचल के अधिकारी मिलकर खत्म करेंगे

शिमला, 3 जुलाई :  पंजाब और हिमाचल के टैक्सी ऑपरेटरों के बीच इन दिनों तनाव है। पर्यटक सीजन के पीक पर होने के बावजूद तनाव के चलते टैक्सी आपरेटरों का कारोबार प्रभावित हो रहा...
Translate »
error: Content is protected !!