स्पीकर कुलदीप पठानिया ने दिलाई नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर , आशीष शर्मा व हरदीप बाबा को पद एवं गोपनीयता की शपथ

by
एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर सहित तीन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।  शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, कैबिनेट मंत्रियों और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में सदन में आयोजित किया गया।

देहरा से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक कमलेश ठाकुर व नालागढ़ से कांग्रेस नवनिर्वाचित विधायक हरदीप बाबा ने सोमवार को विधानसभा में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वहीं हमीरपुर से भाजपा के विधायक आशीष शर्मा ने दूसरी बार विधायक पद की शपथ ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उन्हें शपथ दिलाई।

तीन विधायकों के निर्वाचित होने के साथ ही सदन में कुल 68 सदस्य हो गए हैं और कांग्रेस के विधायकों की संख्या 40 हो गई है, जबकि भाजपा के 28 विधायक हैं।  हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार विधानसभा में कोई भी निर्दलीय विधायक नहीं है। साथ ही, प्रदेश में यह पहली बार है कि मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी एक ही सदन के सदस्य हैं।

तीन सीटों देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर  के लिए उपचुनाव 10 जुलाई को तीन निर्दलीय विधायकों – होशियार सिंह, के.एल. ठाकुर और आशीष शर्मा के इस्तीफे स्वीकार किए जाने के बाद हुए थे। 27 फरवरी को हुए राज्यसभा चुनाव में तीनों निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस के छह बागियों के साथ भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था।

बाइस मार्च को तीनों निर्दलीय विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया और अगले दिन भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि, उनके इस्तीफे को स्पीकर ने तीन जून को स्वीकार कर लिया था। तीनों निर्दलीय विधायकों को भाजपा ने अपनी-अपनी सीटों से टिकट दिया था, लेकिन आशीष शर्मा अपनी सीट बचाने वाले एकमात्र विधायक थे, जबकि अन्य दो कांग्रेस उम्मीदवारों से उपचुनाव हार गए।

 मुख्यमंत्री सुक्खू ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। सुक्खू ने उम्मीद जताई कि भाजपा अब ”नकारात्मक” राजनीति छोड़कर विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने में सरकार का सहयोग करेगी। इस पर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर उपचुनाव जीतने का आरोप लगाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एमएलए ने दिए निर्देश, तत्काल बनाओ नाले पर फुटपाथ पुली : लंजोत के बच्चों को स्कूल जाने में नहीं हो कोई दिक्कत

धर्मशाला, 13 अगस्त। विधायक केवल सिंह पठानिया ने लंजोत के बच्चों के अभिभावकों की फरियाद सुनकर तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल के रास्ते में आने वाले नाले तुरंत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा बहुत बड़ी है, बहुत बड़े पैमाने पर मदद की जरूरत है : जयराम ठाकुर

गृह मंत्री अमित शाह ने नेता प्रतिपक्ष से की फ़ोन पर बात, ली हालत की ताजा जानकारी राशन प्रभावितों के घर घर पहुंचाने के लिए सेना भी पहुँची, संभाला मोर्चा एएम नाथ। मंडी : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने लिए ऐतिहासिक निर्णय : कुलदीप सिंह पठानिया

कोल्ड स्टोर लगाने के लिए आगे आने की अपील भी की एएम नाथ।  हमीरपुर 24 जुलाई। राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि किसानों, बागवानों और पशुपालकों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा से आनंद शर्मा और हमीरपुर से सतपाल रायजादा को कांग्रेस ने मैदान में उतारा

एएम नाथ। शिमला :   AICC ने हिमाचल की दो लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से आनंद शर्मा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सतपाल रायजादा को टिकट...
Translate »
error: Content is protected !!