स्पीकर पठानिया पर मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के आरोप लगा बीजेपी विधायक हंसराज ने के खिलाफ चुनाव आयोग को की शिकायत

by

एएम नाथ। शिमला :  बीजेपी विधायक हंसराज ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत करते हुए आचार संहित उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। संवैधानिक पद पर रहते हुए मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश बीजेपी की ओर से बकायदा चुनाव आयोग को इस बारे में चिट्ठी लिखी गई है. जिसमें राज्य की सत्तारूढ़ सरकार पर आदर्श आचार सिंहिता का पालन नहीं करने का जिक्र किया गया है।

हिमाचल विधानसभा स्पीकर के खिलाफ शिकायत   : हिमाचल प्रदेश बीजेपी की ओर से चुनाव को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है,। ‘अत्यंत सम्मानपूर्वक यह निवेदन किया जाता है कि बार-बार सत्तारूढ़ सरकार और उसकी एजेंसियां ​​आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही हैं और इस संबंध में हिमाचल राज्य में अलग-अलग निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष शिकायतें दर्ज की गई हैं। मई 2024 के प्रथम सप्ताह में चल रहे आम चुनाव 2024 में देखने को मिला कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बैठकों को संबोधित कर रहे हैं”।

हिमाचल बीजेपी ने स्पीकर पर लगाए आरोप :  चुनाव आयोग को लिखी गई चिट्ठी में आगे कहा गया है। ”विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों में सार्वजनिक बैठकों में भाग ले रहे हैं। हाल ही में उन्हें भरमौर जिले में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मंडी से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के साथ कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक मंच और मंच साझा करते हुए पाया गया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवालिक पब्लिक स्कूल बिलांवाली, भटोली व काठा ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने विजेता छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित बद्दी, 10 जनवरी (तारा) : शिवालिक पब्लिक स्कूल भटोली, बिल्लावाली व काठा स्कूलों का सामूहिक वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को शिवालिक सांइस सीनियर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 तक ई-केवाईसी करवाएं सभी राशन कार्डधारक : DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 24 सितंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के सभी छूटे हुए राशन कार्डधारकों से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक वितरण...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की और स्मारिका का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया विमोचन

रामपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सायं जिला शिमला के रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की और स्मारिका का विमोचन किया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चंबा, 25 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में नार्को समन्वय समिति (NCORD) की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला में नशीली दवाओं,...
Translate »
error: Content is protected !!