स्वच्छ पर्यावरण और प्राकृतिक सौंदर्य से डलहौजी की अलग पहचान : कुलदीप पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने डलहौजी विंटर फेस्ट–2025 का किया शुभारंभ

एएम नाथ। डलहौजी, (चंबा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में सात दिवसीय विंटर फेस्ट–2025 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि चंबा की पारंपरिक लोक-कला एवं सांस्कृतिक विरासत अति समृद्ध है। विंटर कार्निवाल के माध्यम से यहां आने वाले पर्यटकों को जिले की संस्कृति को करीब से देखने और समझने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
उन्होंने साथ में यह भी कहा कि डलहौजी देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है और यहां का पर्यावरण, स्वच्छ हवा तथा प्राकृतिक सौंदर्य इसे अन्य हिल स्टेशनों से अलग पहचान देता है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जिले में सस्टेनेबल टूरिज्म, ट्रैकिंग, हेल्थ टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन तथा ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति को संरक्षण मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। साथ में जिले की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
उन्होंने विंटर फेस्ट–2025 के आयोजन के लिए प्रशासन के प्रयासों की सराहना की तथा क्रिसमस और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की भी कामना की।
विधानसभा अध्यक्ष का आयोजन समिति की ओर से उप मंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) अनिल भारद्वाज ने स्वागत करते हुए उन्हें शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
उन्होंने विंटर फेस्ट-2025 के आयोजन को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की।
विधानसभा अध्यक्ष को कार्यक्रम के दौरान डलहौजी प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष विशाल आनंद एवं क्लब के सदस्यों ने प्रेस कक्ष उपलब्ध करवाने के लिए शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
चलो चंबा अभियान के तहत आयोजित सात दिवसीय विंटर फेस्ट में गेम्स एवं विभिन्न गतिविधियाँ, लाइव बैंड शो व ओपन माइक, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रोफेशनल डीजे शो तथा आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट को आयोजन का हिस्सा बनाया गया है।
इस अवसर पर विभिन्न उपमंडलों से सांस्कृतिक दलों द्वारा आकर्षित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा, राजीव ठाकुर, पुलिस उप अधीक्षक रंजन शर्मा, मयंक शर्मा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, तहसीलदार रमेश कुमार, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, सहायक अभियंता संजीव कुमार सहित क्षेत्र के गण मान्य लोग तथा बड़ी संख्या में पर्यटक भी शामिल रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को सौंपा तकनीकी शिक्षण संस्थानों के 15 हज़ार युवाओं के नेतृत्व कौशल प्रशिक्षण का ज़िम्मा : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला  : अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े 15000 युवाओं को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षक देगी इसके लिए राज्य सरकार ने संस्था के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

90 लाख से नवनिर्मित अंब बस अड्डे का 28 जुलाई को बिक्रम सिंह ठाकुर करेंगे लोकार्पण

परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर मैहतपुर में एक करोड़ रुपए उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे ऊना: उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर आज जिला ऊना के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाटी मामले को अटकाने के मामले में बोले नेता प्रतिपक्ष : हाटी के मामले में कांग्रेस को राजनीति से बाज़ आना चाहिए : जयराम ठाकुर

संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद बिल को मिल चुकी है राष्ट्रपति की मंज़ूरी एएम नाथ, पावंटा साहिब: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को हाटी समुदाय को अनुसूचित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में सोनिया गांधी से कृषि मंत्री ने शिष्टाचार की भेंट : प्रदेश व जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर की चर्चा

ज्वाली 16 दिसम्बर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोo चंद्र कुमार ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!