स्वर्ण जयंति पूर्ण राज्यत्व दिवस पर जिला में 6 स्थानों पर होगा कार्यक्रमः डीसी

by
11 बजे से राज्य स्तरीय समारोह का होगा एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से लाइव प्रसारण
नई पीढ़ी को प्रदेश के इतिहास और विकास यात्रा से करवाया जाएगा रूबरू
ऊना, 23 जनवरी :   पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंति के उपलब्ध पर 25 जनवरी को जिला ऊना में छह स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन समारोहों में क्षेत्र के प्रबुद्ध व्यक्तित्वों को भी आमंत्रित किया जाएगा। समारोह में नव-निर्वाचित पंचायती राज और शहरी निकायों के प्रतिनिधियों के अलावा विभागीय अधिकारी, गैर सरकारी संगठन, महिला मंडल और युवक मंडल के पदाधिकारी व अन्य स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।
इन कार्यक्रमों की तैयारियों संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय महाविद्यालय ऊना में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय पर आईएसबीटी ऊना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां, मिनी सचिवालय हरोली, राधा कृष्ण मंदिर मावा कोहलां तथा बीडीओ कार्यालय अंब में भी एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
राघव शर्मा ने कहा कि प्रातः 10 बजे से स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम होंगे, जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ प्रबुद्ध व्यक्ति अपने विचार रखेंगे और कार्यक्रम का थीम स्वर्ण जयंती रहेगा। यह कार्यक्रम 10 बजे से आरंभ हो कर 11 बजे से पहले संपन्न हो जाएंगे, ताकि समारोह स्थल पर उपस्थित लोग 11 बजे से राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण देख सकें।
उपायुक्त ने कहा कि इन सभी आयोजनों में आम जन की भागीदारी और जुड़ाव पर प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा विशेष तौर से नई पीढ़ी को हिमाचल प्रदेश के इतिहास और विकास की यात्रा से भी रूबरू करवाया जाएगा। स्वर्ण जयंती वर्ष को दर्शाने वाले आकर्षक बड़े आकार के गुब्बारे जिला मुख्यालय पर स्थापित किए जाएंगे।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त डॉ. रेखा कुमारी, जिला राजस्व अधिकारी जोगिंदर पटियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज चुनाव को लेकर 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगी विशेष ग्राम सभा : जानिए क्या रहेगा एजेंडा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली में वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों के अपडेशन के लिए आयोजित होने वाली...
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला-स्नूकर एवं पूल प्रतियोगिता 28 जुलाई से होगी शुरू : पूल प्रतियोगिता अंडर-19 के लिए स्नूकर प्रतिस्पर्धा ओपन

एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं की श्रृंखला में ज़िला स्नूकर एवं पूल एसोसिएशन द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन 28 जुलाई से किया जाएगा। ज़िला...
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त कार्यालय में एक कर्मचारी पॉजीटिव, कुछ ब्रांच 48 घंटे के लिए बंद जिलाधीश ऊना राघव शर्मा भी हुए आईसोलेट, कोविड टेस्ट करवाएंगे

ऊना – उपायुक्त कार्यालय में एक कर्मचारी के कोविड पॉजीटिव आने के बाद कार्यालय की कुछ ब्रांच को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। डीसी चैंबर व पीएस ऑफिस ब्रांच को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज पर हिमाचल में सियासी जंग : जयराम ठाकुर ने कहा मामले में कीर्तिमान रचेंगे सीएम सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में विकास की गाड़ी बिना कर्ज आगे नहीं बढ़ सकती। प्रदेश के हालात ऐसे हैं कि यहां कर्मचारियों का वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों के पेंशन देने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!