हजारों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए : APRO लोकेश चौबे के पिता डॉक्टर शिवाधार चौबे के श्रद्धांजलि समागम में

by

होशियारपुर : श्री सनातन धर्म संस्कृत कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल तथा सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश चौबे के पिता डॉक्टर शिवाधार चौबे के श्रद्धांजलि समागम में आज हजारों लोगों ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर उनके निकटतम साथी डॉ. अरविंद पराशर ने उनकी विद्वता के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके जैसे विद्वान विरले ही पैदा होते है। उन्होंने कहा कि उनके आचरण से ही उनके ज्ञान के बारे में सहज ही पता चलता है। उन्होंने कहा कि समाज का हमेशा ही इस महान संस्कृत विद्वान व नेक इंसान की कमी खलेगी। समाज सेवक बनवारी लाल काबरा ने कहा कि डॉ चौबे एक संत थे,जिन्होंने अपनी इंद्रियों पर जीत दर्ज की हुई थी।उन्होंने कभी भी कुछ पाने के लिए इच्छा जाहिर नहीं की। उन जैसा विद्वान कभी-कभी ही पैदा होता है | उन्होंने कहा कि वह कहा करते थे कि गरुड़ पुराण मरणोपरांत नहीं बल्कि जीते जी ही सुनना चाहिए और उसमें दिए गए उपदेशों पर अमल करके हमें अपना जीवन सफल बनाना चाहिए।वह जब भी कभी मिलते थे तो वेदों उपनिषदों की ही बात करते थे। उन्होंने अपने बच्चों में भी उच्च भारतीय संस्कृति के आदर्श दिए हैं जिनकी झलक उन में साफ देखी जा सकती है | डॉक्टर कृष्ण मुरारी ने कहा कि उनके जाने से संस्कृत भाषा को एक ऐसा नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई करना मुश्किल होगा | उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा ही हर व्यक्ति को धार्मिक संस्थान से अथवा धार्मिक ग्रंथों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वदेशी जागरण मंच से कृष्ण शर्मा, आर. टी. आई. अवेयरनेस फोरम के चेयरमेन राजीव वशिष्ठ ने डॉ. चौबे के साथ बिताए समय को याद किया।इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा के भाई राजेश्वर बब्बी, मेयर सुरेंद्र कुमार, जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी, युवक सेवाएं विभाग के सहायक डायरेक्टर प्रीत कोहली, अरविंद पराशर, सूरज कुमार,भारत विकास परिषद के संजीव अरोड़ा, शिवरात्रि उत्सव कमेटी के हरीश खोसला, पूर्व जिला लोक संपर्क अधिकारी गुलजार सिंह कालकट, पूर्व मेयर शिव सूद, कमलजीत सेतिया, भारत भूषण वर्मा, अश्वनी छोटा ,भरत गंडोत्रा, जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा, सुखबीर सिंह,ओम प्रकाश शास्त्री, दीपक वशिष्ठ, जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी मुकेश गौतम, प्रेस क्लब के प्रधान बलजिंदर सिंह, राकेश सूद, राजेश जैन ,अमरेंद्र मिश्रा ,नरेंद्र मोहन शर्मा , संजीव बक्शी, विकास सूद, अभिषेक भाटिया, लेक्चरर संदीप सूद, रजनीश गुलियानी, सेठ नवदीप अग्रवाल, मनु शर्मा, सतीश कुमार, श्याम सुंदर सूद, नीरज शर्मा,राजेंद्र परमार,रमेश भारद्वाज ,राजेंद्र मेडी, अंकुश वालिया, बलवीर सैनी, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव अशोक सूद हैप्पी, भाजपा नेता संजीव तलवार, कांग्रेस महासचिव रजनीश टंडन, पंडित श्याम, आरएस एप्स के अशोक चोपड़ा, सुखविंदर, तरसेम दीवाना, अमित सैनी,राहुल पासी, सुनील उप्पल, रामदेव यादव,श्री रामलीला कमेटी के प्रधान गोपीचंद कपूर, योगेश अरोड़ा, पंकज शिव सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए | इस मौके पर लोक संपर्क अधिकारी एसोसिएशन, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना के शोक संदेश भी पढ़कर सुनाए गए |

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरु अमरदास महाराज जी का ज्योति ज्योत दिवस और ज्ञानी दित्त सिंह जी की पुण्यतिथि श्री खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धापूवक मनाई

गढ़शंकर :  श्री गुरु अमरदास महाराज जी का ज्योति ज्योत दिवस और ज्ञानी दित्त सिंह जी की पुण्यतिथि श्री गुरु रविदास जी की ऐतिहासिक तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। तपस्थल श्री...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चैत्र नवरात्रि पर झलेड़ा मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन संध्या में हुए उपमुख्यमंत्री शामिल

ऊना, 31 मार्च। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन झलेड़ा स्थित मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना...
article-image
पंजाब

डीएसपी हरवंस सिंह धालीवाल को किया सस्पेंड

बठिंडा ।  पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। पंजाब पुलिस के डीएसपी पर गाज गिरी है। आप सरकार ने बठिंडा के डीएसपी सिटी-1 हरवंस सिंह धालीवाल को सस्पेंड कर दिया...
पंजाब

खालसा कॉलेज में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार 20 मार्च को 

गढ़शंकर।  स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कॉलेज के सहयोग से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार 20 मार्च दिन...
Translate »
error: Content is protected !!