हथौड़ी से ताला तोड़ा, 40 हजार नकद और सोना समेटा; CCTV में कैद हुआ चोर

by

एएम नाथ।  हमीरपुर। पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के तहत चकमोह पंचायत के वार्ड नंबर-5 में मंगलवार शाम एक घर में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया। घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और नकदी व सोने के गहने चोरी कर लिए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पहले खिड़की से लिया जायजा

जानकारी के अनुसार, जमुना देवी अपने बेटे के साथ दियोटसिद्ध गई थीं। घर में किसी के मौजूद न होने का फायदा उठाकर संदिग्ध वहां पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में वह हथौड़ी लेकर घर के पास आता दिखाई दे रहा है। पहले उसने खिड़की से कमरे के अंदर झांककर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद हथौड़ी से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गया।

40 हजार नकद और सोने के गहने ले गया

घर के अंदर घुसने के बाद आरोपी ने करीब 40 हजार रुपये की नकदी, सोने का मंगलसूत्र और एक अन्य सोने का गहना चोरी कर लिया। वारदात के बाद उसने घर के अंदर से दुपट्टा लिया और उससे चेहरा ढककर मौके से फरार हो गया।

घर लौटने पर टूटा मिला ताला

परिवार के सदस्य जब वापस घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर सामान की जांच करने पर नकदी और सोने के गहने गायब पाए गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुए अन्य सामान का भी आकलन किया जा रहा है।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब हिमाचल के MLA राकेश कालिया को दी धमकी : तिरंगा फहराया तो सीएम सुक्खू समेत कर देंगे खत्म :केस दर्ज कालिया को दी धमकी

गगरेट :  खालिस्तान समर्थक एवं स्वयंभू संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने विधायक राकेश कालिया को फिर फोन पर धमकी दी है। कहा कि अगर हिमाचल में इस बार तिरंगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डलहौजी में दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज, 26 विद्यालयों की 324 छात्राएं लेंगी भाग

मुख्य अतिथि डॉ. पूनम राय धवन ने किया प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन, विद्यालय को दिए 31 हजार रुपये लोकनृत्य, सुगम संगीत, एकांकी और शास्त्रीय गायन सहित विभिन्न विधाओं में छात्राएं दिखाएंगी हुनर सुरेंद्र भवानी। डलहौजी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चडीयार पंचायत के पंकज सेना में अग्निवीर क्लर्क हुए चयनित

पट्टा मेहलोग, 17 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत चढ़ियार के झांगड गांव के किसान परिवार से सम्बंध रखने वाले पंकज कुमार सपुत्र संजीव कुमार ने भारतीय सेना की कठिन परीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र ऊना जिले में स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन

रोहित जसवाल।  ऊना, 26 दिसंबर. ऊना जिले में लगातार गिरते तापमान एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना ने सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा आंगनवाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!