हनीट्रैप : पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन शातिर किए गिरफ्तार..50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रची थी साजिश

by

पंचकूला : पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग और एक्सटाॅर्शन के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चंडीमंदिर में दर्ज एक मामले के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित सना आमरीन, उसके पति दिलप्रीत सिंह और उनके एक साथी मनमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

तीनों आरोपित पंजाब के फतेहगढ़ जिला के रहने वाले हैं। उन्होंने सुनियोजित तरीके से कैथल निवासी एक शख्स को अपने जाल में फंसाकर हिडन कैमरे से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की साजिश रची थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि सना आमरीन से उसकी पुरानी जान-पहचान थी। सना ने उसे बहाने से संपर्क कर पंचकूला बुलाया। बाद में सभी मोरनी स्थित एक होटल में गए। सना ने सहमति से संबंध बनाने के दौरान छिपे कैमरे से वीडियो रिकाॅर्ड कर लिया।

इसके बाद सना ने अपने पति और साथी के साथ मिलकर उस वीडियो को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजते हुए 50 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया और आरोपितों को सरहिंद व जीरकपुर क्षेत्र से काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल किया। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया हिडन कैमरा, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एक कार भी बरामद की गई है।

साथ ही उस होटल की भी पहचान करवाई गई, जहां वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया। अब तीनों आरोपित न्यायिक हिरासत में हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पटड़ीघाट बस हादसे पर जय राम ठाकुर ने जताया दुख : मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का जाना हाल

एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने मंगलवार को श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचकर पटड़ीघाट बस हादसे में घायल लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा फैशन डिजाइन विभाग द्वारा फैशनिस्टा 2025 का भव्य आयोजन – छात्रों ने रैंप पर बिखेरे इनोवेशन और परंपरा से सजे 18 कलेक्शन

होशियारपुर/दलजीत : रयात बाहरा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के फैशन डिजाइन विभाग द्वारा आयोजित फैशन शो फैशनिस्टा 2025 में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और डिजाइन कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह शो उभरते डिजाइनरों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जंगल से खैर चोरी करते धरे चोर, तीन गिरफ्तार टिप्परी निवासी तीन आरोपी गिरफ्तार, चौथा मौका से फरार

कार से खैर के 12 मोच्छे बरामद, वन विभाग ने डमटाल थाना में दर्ज करवाया मामला डमटाल। वन मंडल नूरपुर के तहत डमटाल क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने आधी रात जंगल से...
article-image
पंजाब

शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत ही हम आजादी की फिजा में सांस ले रहे हैं: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

  खटकड़ कलां/बंगा, 23 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि शहीदों के सपनों के भारत का निर्माण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है और...
Translate »
error: Content is protected !!