हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य के पिता राकेश शर्मा की अंतरिम अग्रिम जमानत 26 अप्रैल तक बढ़ी

by

एएम नाथ। शिमला,1 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने सोमवार को हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा की अंतरिम अग्रिम जमानत 26 अप्रैल तक बढ़ा दी। दोनों के खिलाफ पुलिस ने चुनावी अपराध और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है।

हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और अब गगरेट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार चैतन्य उन नौ विधायकों में हैं, जिन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था। इनमें छह कांग्रेस के और तीन निर्दलीय विधायक हैं और बाद में सभी भाजपा में शामिल हो गए। एडवोकेट अनूप रतन ने सोमवार को बताया कि उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत 26 अप्रैल तक बढ़ा दी है और उन्हें जांच में शामिल होने और बुलाए जाने पर जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया। उन्हीनों बताया, ”हमने अपनी स्थिति रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि सेवानिवृत्त नौकरशाह राकेश शर्मा अदालत के आदेशों के बावजूद जांच में शामिल नहीं हुए और जब पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया तो उन्होंने जांच अधिकारी को धमकी दी।” उन्हीनों बताया बताया कि इस बीच दोनों आरोपियों ने उच्च न्यायालय में एक नयी अर्जी दाखिल कर उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध किया। इसपर अदालत ने राज्य सरकार से जवाब दाखिल करने को कहा है और मामले की सुनवाई 26 अप्रैल के लिए टाल दी।

शिमला पुलिस ने पिछले महीने इन दोनों और अन्य विधायकों के खिलाफ ‘चुनावी अपराध’, रिश्वतखोरी और हाल के राज्यसभा चुनाव से संबंधित आपराधिक साजिश को लेकर मामला दर्ज किया था। इस प्राथमिकी में कांग्रेस के उन छह विधायकों के नाम भी हैं जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को सही मार्ग दिखाने में पूर्व सैनिकों को निभानी होगी महत्वपूर्ण भूमिका : अर्की विधानसभा क्षेत्र के बातल में निर्मित होगा शहीद स्मारक – संजय अवस्थी

अर्की : मुख्य ससंदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि भारतीय सेना को पूरे विश्व में अपनी बहादुरी, समर्पण तथा दृढ़ संकल्प...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीजीपी कुंडू के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

शिमला। हिमाचल चुनावों के दौरान डीजीपी संजय कुंडू विवादों के घेरे में आ गए हैं। जिनके खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें पद से हटाकर राज्य से बाहर भेजने के लिए मोर्चा खोल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समृद्ध हिमाचल-2045’ पहल के तहत ऑनलाइन प्रश्नावली आम जनता के लिए उपलब्ध

उपायुक्त ने प्रदेश के भविष्य निर्माण में ज़िला वासियों से योगदान का किया आग्रह एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के सतत आर्थिक विकास और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में तीन स्पा सेंटरों पर एक साथ पुलिस की रेड : 7 युवतियां रेस्क्यू; संचालकों पर केस

एएम नाथ। बद्दी, सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी योगराज चंदेल के नेतृत्व में गठित...
Translate »
error: Content is protected !!