हमीरपुर में ट्रस ब्रिज का हिस्सा गिरा, 3 घायल : जुब्बल में 5 घर जलकर राख, 5 से 8 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार

by

एएम नाथ।  शिमला/हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में हादसा और अग्निकांड सामने आए। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

हमीरपुर में ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग के दौरान हादसा

शिमला-मटौर कॉरिडोर के तहत निर्माणाधीन हमीरपुर बाईपास (NH-103) पर शुक्रवार को 90 मीटर लंबे ट्रस ब्रिज की लॉन्चिंग के दौरान तकनीकी खराबी के चलते संरचना का एक हिस्सा नीचे गिर गया। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

जुब्बल में भीषण आग, 5 मकान राख

उधर, शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र में देर रात भीषण अग्निकांड हो गया। आग की चपेट में आने से पांच घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग से करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

5 से 8 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार

प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 5 से 8 अक्टूबर के बीच कई क्षेत्रों में बारिश, जबकि ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम में बदलाव से तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं।

CM सुक्खू ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान तांगणू-जांगलिक पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने भूस्खलन से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं आवश्यक कार्यों की जानकारी भी ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 की मौत, 20 घायल : ढलियारा में पलटा पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा ट्रक

एएम नाथ। काँगड़ा :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के ढलियारा में पंजाब के बठिंडा से मां चामुंडा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक (PB 03B Q 1344) बस से टकरा कर पलट...
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की छंटनी परीक्षा स्थगित

देहरा/ तलवाड़ा(राकेश शर्मा) – बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने बताया की बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के 10 पद भरे जाने है। ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय दल ने सराज क्षेत्र में आपदा प्रभावित स्थलों का दौरा किया, राजस्व मंत्री से की चर्चा

एएम नाथ।  मंडी, 25 जुलाई।  हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति के विभिन्न कारकों का अध्ययन करने के उद्देश्य से प्रदेश के दौरे पर पहुंची पांच सदस्यीय बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम ने आज जिला...
Translate »
error: Content is protected !!