हमीरपुर में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही, डाकिए के कमरे से 800 लोगों की डाक बरामद

by

कॉल लेटर, आधार-पैन कार्ड और एटीएम कार्ड दो महीने तक कमरे में दबाए, ग्रामीण डाक सेवक निलंबित

एएम नाथ। हमीरपुर :
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। उप डाकघर भलेठ की करोट डाक शाखा से जुड़े एक ग्रामीण डाक सेवक के किराए के कमरे से करीब 800 लोगों की दो महीने पुरानी डाक बरामद हुई है। बरामद डाक में कॉल लेटर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार संबंधित ग्रामीण डाक सेवक के जिम्मे लगभग 20 गांवों में डाक वितरण की जिम्मेदारी थी। पिछले कुछ समय से लोगों की शिकायतें मिल रही थीं कि उन्हें समय पर डाक नहीं मिल रही है। शिकायतों के आधार पर 16 जुलाई को डाक निरीक्षक ने शाखा का निरीक्षण किया। जांच के दौरान रिकॉर्ड में कई डाक “होल्ड” पर दर्ज मिलीं। जब लाभार्थियों से संपर्क किया गया तो कई लोगों ने बताया कि उन्हें संबंधित डाक कभी मिली ही नहीं, जबकि कुछ ने कहा कि डाक तो मिली, लेकिन उनसे प्राप्ति के हस्ताक्षर नहीं करवाए गए।
इसके बाद अधिकारियों ने संबंधित डाक सेवक के किराए के कमरे की तलाशी ली। वहां से करीब 200 पंजीकृत और 600 सामान्य डाक बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कर्मचारी डाकघर से डाक लेकर कुछ लोगों तक ही पहुंचाता था, जबकि शेष डाक अपने कमरे में जमा कर देता था।
मामला उजागर होने के बाद डाक विभाग ने संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसके कमरे से बरामद सभी डाक को संबंधित लोगों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हमीरपुर मंडल के वरिष्ठ अधीक्षक के.एस. चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे प्रकरण की विभागीय जांच जारी है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जब तक लोग जागरूक नहीं होने तब तक जल सरंक्षण की कल्पना नहीं की जा सकती : जिला में जल संरक्षण के दृष्टिगत आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

ऊना – आईआईसीटी संस्थान ऊना में उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना डॉ लाल सिंह की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान आयोजित किया गया। अभियान में उन्होंने युवा प्रतिनिधियों से आसपास के जल स्रोतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीखंड महादेव यात्रा आज से शुरू : पहला जत्था डीसी कुल्लू ने रवाना किया

एएम नाथ।  कुल्लू  :  श्रीखंड महादेव यात्रा आधिकारिक तौर पर आज यानि रविवार से शुरू हो गई है। आज से 27 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा के शुभारंभ के लिए पिछले कल 13...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनरेगा के अंतर्गत 50 दिन कार्य करने वाले परिवार बी.पी.एल. सूची में होंगे शामिल

एएम नाथ। शिमला :  ग्रामीण विकास विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा बी.पी.एल. परिवारों के निर्धारण संबंधी दिशानिर्देशों में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जारी निर्देशों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत बिलासपुर में 14 वरिष्ठ नागरिकों के किए सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन

एएम नाथ। बिलासपुर 09 मार्च : जिला बिलासपुर में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग...
Translate »
error: Content is protected !!