हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह के नाम पर स्टैंड का उद्घाटन

by

नई दिल्ली – पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम पर मोहाली के मुल्लांपुर में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक स्टैंड का नामकरण करने का निर्णय लिया है।

इसके साथ ही, युवराज सिंह के नाम पर भी एक स्टैंड का उद्घाटन किया जाएगा। हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर को इनामी राशि भी प्रदान की जाएगी।

पीसीए के कार्यवाहक सचिव सिद्धार्थ शर्मा ने बताया, “इन खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप जीतने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। हमने उनके नाम पर एक स्टैंड की घोषणा की है। इसका उद्घाटन 11 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में होगा।”

उन्होंने आगे कहा, “यहां दो बार के वर्ल्ड कप चैंपियन युवराज सिंह के नाम से स्टैंड का भी उद्घाटन होगा। हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर को इनामी राशि दी जाएगी। यह स्टैंड न्यू मुल्लापुर में नए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। यह उनकी उपलब्धियों के लिए हमारी तरफ से एक छोटी सी भेंट है।”

सिद्धार्थ शर्मा ने यह भी कहा कि इन महिला खिलाड़ियों को देखकर युवा लड़कियां इस खेल में रुचि लेंगी। उन्होंने कहा, “हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिगेज जैसी खिलाड़ियों को देखकर युवा आगे आएंगी। इससे उन्हें प्रेरणा मिलेगी। जब युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी, तभी महिला क्रिकेट आगे बढ़ेगा।”

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने 2 नवंबर को नवी मुंबई में खेले गए महिला विश्व कप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर खिताब जीता था। यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला विश्व कप खिताब था।

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई।

युवराज सिंह ने भारत को टी20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 का खिताब दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की पुरुष टीमों के बीच 11 दिसंबर को मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चिट्टा तस्करी में मां व पत्नी के बैंक खातों का इस्तेमाल करता था गिरफ़्तार सरकारी अफसर

शिमला , 20 फ़रवरी । हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। शाह गैंग से जुड़े एक सरकारी अधिकारी और एक युवती को गिरफ्तार करने के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्लड बैग में मिला हजार लीटर बकरी का खून : रेड में खुलासे से हड़कंप… कहां का मामला?

तेलंगाना :  हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां काचीगुडा इलाके में एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर रेड के दौरान कुछ ऐसा मिला है, जिसे देख अधिकारी हैरान हैं। जानकारी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के वीर सपूतों मंडी के कैप्टन योगेंद्र सिंह और शिमला के मेजर अंशुल बाल्टू को मिला वीरता सम्मान

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी बधाई एएम नाथ। शिमला/मंडी :  हिमाचल प्रदेश के लिए यह बेहद गौरवपूर्ण क्षण है जब प्रदेश के दो वीर सपूतों, मंडी ज़िले के जोगिंद्रनगर (ग्राम पंचायत दारट बगला)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू , सीएम रेखा गुप्ता ने घटाया काफिला, सरकारी खर्चों में कटौती

मेट्रो उपयोग बढ़ाने और ईंधन बचत पर दिल्ली सरकार का जोर एएम नाथ। नई दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सरकार ने प्रशासनिक खर्चों में कटौती, ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण...
Translate »
error: Content is protected !!