हरमिलन बैंस के स्वागत में उमड़ा होशियारपुर : ठान लो तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं: हरमिलन बैंस

by
 कैबिनेट मंत्री जिंपा, डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी  के अलावा खेल प्रेमियों ने किया हरमिलन बैंस को सम्मानित
लाजवंती स्टेडियम में एशियन सिल्वर मैडलिस्ट हरमिलन बैंस का जिला ओलंपिक एसोसिएशन व जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से किया गया सम्मान
हरमिलन बैंस जिले के खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा स्त्रोत: डिप्टी कमिश्नर
होशियारपुर, 13 अक्टूबर  : हांगज़ू में आयोजित एशियन गेम्ज में महिलाओं की 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाले होशियारपुर के माहिलपुर की हरमिलन बैंस का जिले में पहुंचने पर जोरदार ढंग से स्वागत हुआ। इस दौरान जिला ओलंपिक एसोसिएशन व जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से हरमिलन के सम्मान में लाजवंती स्टेडियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा, डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल व एस.एस.पी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व इंटरनेशनल खिलाडिय़ों की ओर से हरमिलन बैंस का सम्मान किया गया।
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर की बेटी हरमिलन बैंस ने पूरे देश का नाम रोशन करने के साथ-साथ पंजाब, होशियारपुर, माहिलपुर व साथ ही साथ बैंस परिवार का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने कहा कि देश का नाम रोशन करने वाले ही हमारे रियल हीरो है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही पंजाब के 33 रियल हीरोज(खिलाडिय़ों) ने एशियन गेम्ज के 72 वर्षों के सभी रिकार्ड तोड़ते हुए 8 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदकों के साथ कुल 19 पदक जीते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर इस बार एशियन गेम्ज में हिस्सा लेने गए 48 पंजाबी खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए प्रति खिलाड़ी 8 लाख रुपए के हिसाब के साथ कुल 4.64 करोड़ रुपए दिए गए थे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री निजी स्तर पर प्रदेश में खेल गतिविधियों के प्रोत्साहित करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि होशियारपुर में सिंथेटिक ट्रैक बनाने को खेल मंत्री से बातचीत कर इस दिशा में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि हरमिलन की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए हरमिलन के साथ-साथ उनका पूरा परिवार बधाई का पात्र है, जिसने उसका हमेशा हौंसला बढ़ाया है। इस दौरान उन्होंने अन्य खिलाडिय़ों को भी हरमिलन से प्रेरणा लेते हुए जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
हरमिलन बैंस ने कहा कि पंजाब के खिलाडिय़ों खासकर होशियारपुर के खिलाडिय़ों में बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं और उन्हें उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी भविष्य में और ज्यादा मैडल लाकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहाकि पंजाब सरकार की ओर से खेल व खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने में काफी सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों को संदेश देते हुए कहा कि अगर ठान लो तो दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है।
इस मौके पर एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवालराठां, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग प्रीत कोहली, अर्जुन अवार्डी परमजीत सिंह, अमनदीप सिंह बैंस, गुरमीत कौर बैंस, बलराज सिंह, निमिशा मेहता, सुरिंदर सिंह, अतिंदर सिंह माहिलपुर, जिला एथलेकिटक्स एसोसिएशन के प्रधान राकेश अहीर, प्रदीप डोगरा, हरजिंदर सिंह, अमनदीप सिंह बैंस, बलजीत सिंह, प्रदीप विर्ली, मलकीत सिंह सोढी, कमलदीप सिंह, बलबीर सिंह, जसवंत विक्की, रमनजीत सिंह संघेड़ा, सरबजीत सिंह, मलकीत सिंह, अमनदीप सिंह बैंस के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड को लेकर जारी की एडवाइजरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : स्वास्थ्य विभाग पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. पवन कुमार शगोत्रा ​​ने कोविड संबंधी एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 मामलों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज्जा वाले कपल के बाद पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार अलीजा सहर का प्राइवेट वीडियो वायरल

चंडीगढ़ : कुल्हड़ पिज्जा वाले कपल के बारे में आपने सुना ही होगा। कपल का एक प्राइवेट वीडियो लीक हो गया था, जिसके बाद उन्हें जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब कुल्हड़ पिज्जा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

 10.15 ग्राम चिट्टा के साथ  मैहतपुर में पंजाब का युवक गिरफ्तार

रोहित जसवाल :  ऊना। सब्जी मंडी मैहतपुर में एक युवक को 10.15 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान विशाल गुप्ता (27) निवासी जालंधर कैंट जिला जालंधर पंजाब के रूप में...
article-image
पंजाब

A Meeting Was Held With

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 2 :  As per the directions of the National Legal Services Authority, Hon’ble Supreme Court of India, New Delhi, as per the orders of the Hon’ble Member Secretary, Punjab State...
Translate »
error: Content is protected !!