हरि नगर, कच्चा टोवा और आर्य नगर निवासी काफी संख्यां में महिलाए कांग्रेस में शामिल हुई, मंत्री अरोड़ा ने किया स्वागत

by

होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की तरफ से करवाए जा रहे विकास कार्यों और शहर के विकास को लेकर उनकी दूरदर्शिता के चलते लोगों द्वारा कांग्रेस पार्टी का दामन थामने का सिलसिला लगातार जारी है तथा इसी कड़ी के तहत बड़ी संख्या में न्यू हरि, कच्चा टोबा, आर्य नगर एवं हरि नगर नगर निवासी महिलाओं  ने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। इस मौके पर निशा जैन, हीना देवी, स्वीटी, रिंकू, सुनीता रानी, समृति जोशी, पूजा जोशी एवं मंजू जैन ने साथियों सहित कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर पार्टी में उनका स्वागत करते हुए श्री अरोड़ा ने उन्हें सम्मानित किया और पार्टी में बनता मान सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का कांग्रेस से जुडऩे से पार्टी और मजबूत हो रही है तथा इससे यह बात भी साबित होती है कि पार्टी की नीतियों का आम लोगों के साथ-साथ मातृ शक्ति पर कितना प्रभाव है। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने सत्ता आसीन होते ही अन्य अहम मुद्दों के साथ-साथ महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया तथा आज उसके परिणाम सामने आ रहे हैं। श्री अरोड़ा ने महिलाओं से आह्वान किया कि वह आगामी निगन चुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशियों की जीत में अपनी अहम भूमिका अदा करें। इस दौरान कांग्रेस में शामिल होने पर मातृ शक्ति ने कहा कि वह श्री अरोड़ा के कार्यों से प्रभावित हैं और कांग्रेस को जीत दिलवाने के लिए वह कड़ी मेहनत करेंगी। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, ब्लाक अध्यक्ष मुकेश डावर, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सच्ची शिक्षा वही जो समाज और मानवता की सेवा सिखाती हो: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

पंजाब के राज्यपाल ने रयात बाहरा एजुकेशन सिटी में दीक्षांत समारोह में की शिरकत होशियारपुर, 18 दिसंबर:   रयात बाहरा एजुकेशन सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शिक्षा,...
article-image
पंजाब

सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए तत्पर : पंकज

गढ़शंकर I पंकज कृपाल एडवोकेट, अध्यक्ष सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर ने छात्रों के लिए जरूरतमंद परिवारों को कॉपियां वितरित करते हुए कहा कि सिटीजनस वेलफेयर कौंसिल गढ़शंकर हमेशा जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए...
article-image
पंजाब

वार्षिक भंडारा 6 अक्टूबर को जोत मार्गिये संत भवन जेजों में होगा : संत रतन प्रकाश

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : पंजाब और हिमाचल की सीमा पर स्थित डेरा जोत मार्गिए संत भवन जेजों में सतगुरु संत ओम प्रकाश जी का वार्षिक भंडारा वी धार्मिक समागम इस वर्ष  भी सभी...
article-image
पंजाब

न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल सैला कलां का नतीजा शानदार रहा :  छात्रा कृतिका, मुस्कान,गुरवीर सिंह ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान किया प्राप्त

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सत्र 2023-24 के लिए घोषित आठवीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम में न्यू दशमेश पब्लिक हाई स्कूल सैला कलां ने शानदार नतीजा रहा । स्कूल के एमडी...
Translate »
error: Content is protected !!