हरोली कॉलेज में इस वर्ष से शुरू होंगे 7 नए पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया जारी : कॉलेज के नए भवन में लगेंगी इस शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं

by
एएम नाथ। शिमला : ऊना, 19 जून. डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में शैक्षणिक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अकादमिक सत्र 2025-26 से सात नए पाठ्यक्रम आरंभ किए जा रहे हैं। व्यवसायिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में बीबीए और बीसीए जैसे स्नातक स्तरीय कोर्स शुरू करने के साथ ही कॉलेज में पीजी डिग्री कोर्सेज में एम.कॉम, एम.ए. इंग्लिश, एम.ए. हिंदी, एम.ए. राजनीतिक विज्ञान और एम.ए. इतिहास जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की भी शुरुआत की जा रही है।
कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. रणवीर डडवाल ने बताया कि बीबीए और बीसीए में 60-60 सीटें जबकि प्रत्येक पीजी कोर्स में 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं। अब तक एडमिशन के लिए विभिन्न कोर्सेज में 112 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं और प्रवेश प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में पहले से ही बीए और बीकॉम के पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कॉलेज के नवीन भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं इसी नए भवन में संचालित होंगी। बता दें, कॉलेज का नया भवन करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
प्रो. डडवाल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व और दूरदृष्टि के अनुरूप डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज, हरोली को ज्ञान के एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिसर और अनुभवी प्राध्यापकों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष फोकस किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत 25 नवम्बर तक कर सकेंगे आवेदन : योजना के तहत कोचिंग संस्थानों को उच्चतर शिक्षा विभाग को एक लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा करवानी अनिवार्य

शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मेधा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत सत्र 2023-24 के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं पात्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंबा में घूमने की 12 जगहें हैं बहुत फेमस ….जानिए और एक बार घूम कर आए

नई दिल्ली : चंबा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित एक हिमालयी शहर है. प्राचीन मंदिरों, गुफाओं और भारतीय इतिहास की झलक दिखाने वाली इमारतों के लिए मशहूर चंबा इस खूबसूरत शहर पीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने जिला स्तरीय शिवबाड़ी मेले का किया शुभारंभ

रोहित जसवाल।  गगरेट(ऊना), 25 अप्रैल. तकनीकी शिक्षा, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने शनिवार को गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक जिला स्तरीय शिवबाड़ी मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज कुमार बृजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न : समापन समारोह में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने टीमों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा के ऐतिहासिक चौगान में राज कुमार बृजेंद्र सिंह मेमोरियल  क्रिकेट प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।...
Translate »
error: Content is protected !!