हरोली कॉलेज में बीएससी में प्रवेश की अंतिम तारीख नजदीक… बीसीए की भी कुछ ही सीटें शेष

by
नए पाठ्यक्रमों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, प्रिंसिपल ने की शीघ्र आवेदन की अपील
रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई :  प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरोली में इस शैक्षणिक सत्र से आरंभ किए गए बीएससी (मेडिकल और नॉन-मेडिकल) तथा बीसीए और बीबीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को विद्यार्थियों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अब बीएससी में दाखिले के लिए यह अंतिम सप्ताह चल रहा है, जबकि बीसीए की अधिकांश सीटें भर चुकी हैं और सिर्फ कुछ ही सीटें शेष हैं।
कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. रणवीर डडवाल ने बताया कि नए पाठ्यक्रमों को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में गहरी रुचि है। यह प्रसन्नता की बात है कि हरोली जैसे क्षेत्र में अब विज्ञान एवं व्यवसायिक शिक्षा के बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं। बीएससी और बीसीए में दाखिला लेना चाहने वाले छात्र-छात्राएं इस अंतिम मौके का लाभ जरूर उठाएं।
नए भवन में लगेंगी क्लासेज
लगभग 16 करोड़ की लागत से बन रहे कॉलेज के आधुनिक भवन में इस वर्ष से कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। संभवतः इस हफ्ते नए भवन का एक खंड कॉलेज को हैंड ओवर कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गुणवत्ता और सुविधाओं की दृष्टि से कॉलेज अब क्षेत्र के विद्यार्थियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां बीबीए और बीसीए के अतिरिक्त एमए अंग्रेज़ी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान और एमकॉम जैसे पांच पीजी कोर्स भी प्रारंभ किए गए हैं। कॉलेज में शिक्षा के स्तर और कोर्सों की विविधता से ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। विशेष रूप से बेटियों के लिए अब उच्च शिक्षा घर के पास ही सुलभ हो सकी है, जो सामाजिक दृष्टि से भी सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है।
प्रो. डडवाल ने यह भी बताया कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक ज्ञान मिले, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और करियर के लिए तैयार किया जा सके। इसके लिए कॉलेज में स्किल-बेस्ड और जॉब-ओरिएंटेड शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए लगेंगे शिविर- ADC निवेदिता नेगी

मंडी, 4 दिसम्बर। एडीसी मंडी निवेदिता नेगी ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए मंडी जिला में दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 लाख तक ऋण एक प्रतिशत ब्याज की दर से निर्धन परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध करवाने की योजना बन रही : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला : सहकारी बैंक विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण प्रदान करें, जिनकी गारंटी सरकार देगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना की योजना के लिए सहकारी बैंक...
हिमाचल प्रदेश

काॅलेजों व आईटीआई में एसओपी की अनुपालना के लिए निरीक्षण अधिकारी नियुक्त

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत महाविद्यालयों व छात्रावासों में कोविड सुरक्षा नियमों की अनुपालना का...
article-image
पंजाब

कमलदीप ने किए 3 गोल : ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल अकादमी गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री को 4-2 से हराया

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल टूर्नामैंट कमेटी के प्रबंध अधीन 36वीं जे.सी.टी. पंजाब स्टेट सुपर फुटबाल लीग का मुकाबला...
Translate »
error: Content is protected !!