एचआरटीसी बेड़े में 650 नई बसें होंगी शामिल – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by
रोहित जसवाल। हरोली, 27 मई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली में नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस अड्डे का विधिवत लोकार्पण किया। यह अत्याधुनिक दा ेमंजिला भवन महज 3.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस परियोजना की प्रारंभिक अनुमानित लागत लगभग 7 करोड़ रुपये थी, लेकिन कुशल योजना, प्रभावी निगरानी और प्रशासनिक समर्पण के चलते निर्माण कार्य लगभग आधी लागत में पूरा किया गया। इससे सरकार को करीब 3.60 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय बचत हुई है।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रतिदिन लगभग 4 लाख यात्रियों को उनकी मंज़िल तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। एचआरटीसी की 50 वर्षों की यात्रा को प्रदेश की सबसे बेहतरीन सार्वजनिक परिवहन सेवा बताया।
उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष 300 इलेक्ट्रिक बसें निगम के बेड़े में जोड़ी जा रही हैं। 250 डीज़ल बसें भी खरीदी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 100 टेंपो ट्रैवलर भी शामिल किये जाएंगे और इस प्रकार कुल 650 नई बसें एचआरटीसी के बेड़े में इसी वर्ष शामिल होगी।
परिवहन ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने के लिए 13 करोड़ रुपये की लागत से एक ट्रैफिक पार्क का निर्माण कार्य जारी है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार से परिवहन विभाग को पिछले वर्ष 25 करोड़ रुपये एवं इस वर्ष 29 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जो विभाग के आधुनिकीकरण के लिए सराहनीय कार्यों के चलते मिली है।
उन्होंने कहा कि हरोली बस अड्डे से दो नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। एक बस हरोली से हरिद्वार और दूसरी हरोली से शिमला जो बद्दी और नालागढ़ होते हुए जाएगी। यह निर्णय क्षेत्रीय संपर्क को और अधिक मजबूत करेगा।
बल्क ड्रग पार्क की जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2500 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट में अब तक 1000 करोड़ रुपये के टेंडर हो चुके हैं। इससे लगभग 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।
कार्यक्रम के अंत में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा और बीओडी सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत राणा ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया और एचआरटीसी की उपलब्धियों को रेखांकित किया।
इस दौरान एच आर टी सी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, चीफ इंजीनियर पी डब्लू डी विजय चौधरी, एसडीएम विशाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, अशोक ठाकुर, सतीश बिट्टू, विनोद कुमार बिट्टू, प्रमोद कुमार, सुभद्रा चौधरी, ऊना जिला के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय, हरोली ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभम, गोंदपुर बुल्ला के पंचायत प्रधान दलबीर सिंह, बाथू पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा, हरोली ग्राम पंचायत के प्रधान रमना कुमारी, छेंत्रा ग्राम पंचायत के प्रधान विकास राणा, अन्य जन प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारी व बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रहीं।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वंदे भारत एक्सप्रेस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर कल 13 अक्टूबर काे करेंगे रवाना

ऊना | अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के लिए 14 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस रेगुलर चलना शुरू हो जाएगी। कल 13 अक्टूबर काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन सीटों पर 10 जुलाई को होंगे उपचुनाव : नतीजे 13 जुलाई को सामने आएंगे, तीनों क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 259340

शिमला: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को उपचुनाव होना है, जहां सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।  लोकसभा चुनाव के एक महीने बाद यह उपचुनाव हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की नागरिकता मामले में CBI ने शुरू की जांच : दिल्ली हाइकोर्ट ने दी जानकारी

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट को बुधवार को जानकारी दी कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई की जा रही एक जनहित याचिका पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता की सीबीआई जांच शुरू की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ की हलो माजरा ने जीती बंगला बेली क्रिकेट प्रतियोगिता

फाइनल में हरियाणा की रामपुर जंगी को पराजित किया बंगला बैली में कराई गई क्रिकेट प्रतियोगिता दून के विधायक राम कुमार चौधरी रहे बतौर मुख्य अतिथि बद्दी, 2 मार्च (तारा) सनेड़ पंचायत के बंगला...
Translate »
error: Content is protected !!