हरोली में मनाया युवा दिवस, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलवी पाठक ने, द्वितीय स्थान हरमन ने व तृतीय स्थान सिमरन ने हासिल किया

by

हरोली  – नेहरु युवा केंद्र ऊना के द्वारा गत दिवस स्वामी विवेकनन्द जयंती के उपलक्ष्य पर युवा सप्ताह के तहत युवा दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद क्लब हरोली के सयुंक्त तत्वाधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नेहरु युवा मंडल लुथरे के प्रधान भूषण कुमार विशेष रुप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता करवाई गई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलवी पाठक ने, द्वितीय स्थान हरमन ने व तृतीय स्थान सिमरन ने हासिल किया तो वहीं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मोहित व सहयोगी, द्वितीय स्थान वरुण पाठक व सहयोगी तथा तृतीय स्थान हरमन व सहयोगी ने हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर स्वामी विवेकानंद क्लब के सदस्य, युवा स्वयंसेवक कुमारी नेहा व विपन कुमार, संजीव कुमार, जसवीर सिंह व गुरप्रीत मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना-धर्मशाला हाईवे पर दो कारों की भीषण टक्कर, 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; बेटे और दो पोते-पोती घायल

रोहित जसवाल। ऊना/अंब। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल में ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिलवां के समीप शुक्रवार सुबह दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में नकड़ोह निवासी 68...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक महिला को त्रैमासिक किश्त के रूप में एक साथ मिले 4500 रुपए : इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना में जिला चंबा की 1245 महिलाएं बनीं लाभार्थी

योजना के तहत जिला में कुल 56 लाख 2 हजार 500 रुपए जारी एएम नाथ। चम्बा  :   प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के अंतर्गत जिला चंबा में 18...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होटल के मैनेजर की हत्या मामला : सीआईडी ने 3 होटल कर्मी भी किए गिरफ्तार

बनीखेत :   बनीखेत में निजी होटल के मैनेजर की हत्या में सीआईडी ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों होटल कर्मचारी हैं। वीरवार को इन दोनों को सीआईडी ने डलहौजी की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधायकों की गाड़ियों के चालान का मामला मामले को सदन में उठा : नियमों के विपरीत अधिकारी नेम-प्लेट, फ्लैशर लाइट लगाकर घूमते हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती

शिमला : पॉइंट ऑफ ऑर्डर के तहत फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने विधानसभा बजट सत्र में विधायकों की गाड़ियों के चालान का मामला मामले को सदन में उठाया। कुछ दिन पहले...
Translate »
error: Content is protected !!