हरोली विस क्षेत्र में चार ओवर हैड टैंकों के निर्माण पर 1.20 करोड़ हो रहे खर्च: राम कुमार

by

राम कुमार ने पंजावर व लोअर पंजावर में दो ओवर हैड टैंकों का किया भूमिपूजन
ऊना, 4 अक्तूबर: एचपीआईएसआईडी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव पंजावर व लोअर पंजावर में 45 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले दो ओवर हेड टैंकों का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि पेयजल, सिंचाई, सडक, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार कृतसंकल्प है और इन क्षेत्रों में सरकार द्वारा विभिन्न विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में इससे पूर्व दो ओवर हेड पानी के टैंकों का कार्य प्रगति पर है। विस क्षेत्र में चार ओवर हैंड टैंकों पर एक करोड़ 20 लाख रूपये की राशि व्यय होगी।
राम कुमार ने कहा कि सरकार ने सभी गांव और बस्तियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए महत्वकांशाी जल जीवन मिशन आरंभ किया है। मिशन के तहत देश में वर्ष 2024 तक सभी ग्रामीण घरों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा है। हिमाचल प्रदेश में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जुलाई 2022 तक की समयावधि निश्चित की है।
इस अवसर पर मण्डलाध्यक्ष नरेंद्र राणा, जगजीत जग्गो, उपप्रधान लोअर पंजावर, उपप्रधान संजीव सैनी, उपप्रधान पंजावर ब्रिज लाल, पूर्व प्रधान गुलशन, बीडीसी सदस्य दीपिका व शिखा, एसडीओ जसवंत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचएएस अधिकारी केशव राम ने संभाला मेडिकल कॉलेज चंबा में संयुक्त निदेशक का पदभार

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी केशव राम ने 9 दिसंबर को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में संयुक्त निदेशक का पदभार संभाल लिया। वह इससे पूर्व मई 2023 से जनजातीय जिला लाहौल स्पीति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दवाओं के सैंपल हो रहे हैं फेल, महीनें भर से स्टेट ड्रग कंट्रोलर का पद ख़ाली : प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारे सरकार, हिमकेयर के तहत इलाज की सुविधा करवाए बहाल : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। लोगों को न इलाज मिल रहा है न समय से जाँच हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

221 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात ऊना को देंगे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू : मुख्यमंत्री सुक्खू 7 और 8 जून को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 जून। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 7 और 8 जून को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखिविंद्र सिंह सुक्खू ऊना जिला में लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल विकास निगम की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित : DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

संबंधित अधिकारी कौशल विकास से संबंधित संस्थानों की समय-समय पर करें निगरानी: उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा,3 जुलाई :   उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज कौशल विकास निगम की जिला स्तरीय समिति की बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!