हर्षवर्धन चौहान ने गणतंत्र दिवस पर मंडी में फहराया राष्ट्रीय ध्वज : हिमाचल में बनाए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र – उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

by
पंडोह औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए 6 करोड़ देने की घोषणा
मंडी, 26 जनवरी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में 6 नए औद्योगिक क्षेत्र बना रही है। यह औद्योगिक क्षेत्र सोलन जिले के भंगाला व नानोवाल, कल्लू में शिलीहार, ऊना के सलूरी, हमीरपुर के जाहू और बिलासपुर के भदरोग में विकसित किए जा रहे हैं। इसके लिए 592 बीघा भूमि विभाग के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
श्री चौहान 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडी में आयोजित जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी टुकडि़यों के मार्चपास्ट की सलामी की। उन्होंने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में मंडी के पंडोह में औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए 6 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे वहां पर इंडस्ट्रियल प्लॉट विकसित किए जाएंगे। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने पर मंडी जिला के युवा वहां अपने छोटे छोटे उद्योग स्थापित कर सकेंगे।
मजबूत संविधान की नींव पर दृढ़ता से खड़ा है भारत
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज के दिन आज हमारा देश मजबूत नींव पर खड़ा है और यह नींव हमारा संविधान है। 75 वर्ष का कार्यकाल किसी भी देश के लिए बहुत लंबा कार्यकाल नहीं होता है। इन 75 वर्षों में हमने बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने इस मौके देश के स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि हमारा संविधान हमारी मजबूती है। संविधान से हमें मौलिक अधिकार मिले हैं। इसमें मिले वोट के अधिकार से हम अपनी पसंद की सरकारों को चुन सकते हैं। हमारा सफल लोकतंत्र पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है।
10 वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य होगा हिमाचल
उद्योग मंत्री ने कहा कि सुक्खू सरकार का संकल्प प्रदेश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। अगले 4 साल में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनेगा वहीं 10 सालों में देश का सबसे समृद्ध राज्य होगा। इसी दिशा में प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। हमने जो गारंटियां लोगों को दी हैं उन्हें चरणबद्ध पूरा किया जा रहा है। सरकार ने ओपीएस बहाली के साथ 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को बुढ़ापे की लाठी थमाई है।
प्रदेश में पिछले वर्ष आई भयंकर आपदा को भी हम मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में शानदार तरीके से निपटने में सफल हुए हैं। इस दौरान 50 हजार सैलानियों को सुरक्षित निकाला है। आपदा प्रभातिवों की मदद को राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रूपये का आपदा पैकेज जारी किया। आपदा राहत 7 गुना तक कई गुना तक बढ़ाई है। उन्होंने इस अवसर पर आपदा में अंशदान देने वाले दानी सज्जनों द्वारा दी गई 252 करोड़ रुपये की राहत राशि के लिए उनका धन्यवाद किया।
सरकार भर रही 21 हजार पद
उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कार्य कर रही है। विभिन्न विभागों में 21 हजार पद भरे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने जन जन तक पहुंचने के उद्देश्य से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। अनाथ बच्चों के लिए सुखाश्रय योजना शुरू की है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श संस्थान के तौर पर स्तरोन्नत किया जा रहा है। अब तक 50 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे संस्थानों में 6-6 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात कर दिए गए हैं।
भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद मुक्त शासन व्यवस्था
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सवा साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद मुक्त शासन व्यवथा तय की है। पिछली सरकार में चयन बोर्ड हमीरपुर भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ था। इसे प्रदेश सरकार ने भंग कर दिया। अब जो भी सरकारी भर्तियां होंगी वह पूरी पारर्दिर्शता के आधार पर होंगी।
आकर्षक मास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा सब का मन
गणतंत्र दिवस पर आयोजित आकर्षक मास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। मार्चपास्ट में पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी ने भाग लिया। कदम से कदम मिलाते हुए उन्होंने आकर्षक मार्चपास्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गर्ल स्कूल मंडी ने गिद्दा, आईटीआई की छात्राओं ने लुड्डी और मंडी सिराज सांस्कृतिक दल ने नाटी प्रस्तुत की। केन्द्रीय विद्यालय मंडी और एसवीएम पब्लिक स्कूल ने समूह गान प्रस्तुत किया।
यह हुए सम्मानित
आयुष्मान भारत के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में अनुकरणीय कार्य के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर और हिमाचल वेली हेल्थ केयर भंगरोटू को सम्मानित किया गया। मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्ततु करने वाले स्कूली बच्चों, कलाकारों तथा मार्च पास्ट में भाग लेने वाली टुकडियों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया।
शहीद स्मारक पर नवाया शीश
इससे पहले उद्योग मंत्री ने इंदिरा मार्केट के संकल गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर नवाया शीश। उन्होंने गांधी चौक में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी भावांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, नगर निगम के महापौर विरेन्द्र भट्ट, उप महापौर माधुरी कपूर, चम्पा ठाकुर, अन्य जनप्रतिनिधि मण्डलायुक्त राखिल काहलों, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एसपी सौम्या सांबसिवन सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
.0.
+19
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश हित में लिए निर्णयों से आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य की ओर अग्रसर हिमाचल: उप मुख्यमंत्री

रोहित राणा। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज नवनिर्मित ढली बस अड्डे का लोकार्पण के अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार ने बस अड्डे के निर्माण...
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 27 मार्च को

ऊना  : राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 27 मार्च क¨ प्रातः 10 बजे आईटीसी लिमिटेड कपूरथला फूड डिवीजन द्वारा कैम्पस साक्षात्कार का आय¨जन किया जा रहा है । इस संबंध में जानकारी देते...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों में देरी ही भ्रष्टाचार की जड़ , प्रदेश में प्रत्येक विभाग का ‘परफॉर्मेंस इंडेक्स’ होगा तैयारः मुख्यमंत्री

राज्य स्तरीय ‘दिशा’ बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश शिमला : राज्य स्तरीय ‘दिशा’ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने की चंबा में बैठक : निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव के लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने  के दिए निर्देश 

एएम नाथ। चम्बा :   भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत कांगड़ा संसदीय में व्यय निगरानी के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी (आईआरएस- 2011) ने जिला मुख्यालय चंबा में सहायक...
Translate »
error: Content is protected !!