हर्षित राणा बने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, गांव पहुंचने पर उमड़ा जनसैलाब : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी बधाई

by

नंगल, 6 सितंबर ।  उपमंडल नंगल के गांव रामपुर साहनी के होनहार युवा हर्षित राणा भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर गांव लौटे तो पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव पहुंचने पर परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

हर्षित राणा को बधाई देने के लिए पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस भी उनके घर पहुंचे। उन्होंने हर्षित और उनके परिवार को बधाई दी तथा कुछ समय परिवार के साथ बिताया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए हर्षित राणा ने बताया कि उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद प्लस वन और प्लस टू की पढ़ाई कैप्टन अमोल कालिया स्कूल, नया नंगल से पूरी की। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से बीटेक की पढ़ाई की। हर्षित ने बताया कि उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनकी मां उमा राणा गृहिणी होने के बावजूद उन्हें स्वयं पढ़ाती रहीं और हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। उनके पिता राजेश राणा जर्मन कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

हर्षित के पिता राजेश राणा ने कहा कि उनके बेटे का बचपन से ही भारतीय वायुसेना में जाने का सपना था, जिसे आज उसने अपनी मेहनत और लगन से पूरा कर दिखाया है।

हर्षित की माता उमा राणा ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। उन्होंने कामना की कि हर्षित आगे भी इसी तरह मेहनत करते हुए अपने माता-पिता, गांव, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करें।

इस अवसर पर हर्षित और उनके परिवार को बधाई देते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि आज का दिन हर्षित और उनके परिवार के लिए बेहद गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को हर्षित पर गर्व है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हर्षित की सफलता से प्रेरणा लेकर क्षेत्र के अन्य युवा भी भारतीय वायुसेना और भारतीय सेना में शामिल होकर अपने परिवार, क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी कार्यालयों के वास्तु दोष सभी जनता को भोगना पड़ता हैं : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जब भी बात वास्तु की आती है तो हमें सिर्फ़ हमारे भवन की वास्तु तक सीमित नहीं रहना होगा। हम जिस शहर, राज्य में रह रहे हैं उस शहर ओर राज्य के...
article-image
पंजाब

महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या : सहकर्मी और पूर्व प्रेमी ने वारदात के बाद खुद को भी किया घायल

मोहाली :  एक बेहद सनसनीखेज और दुखद घटना सामने आई है. यहाँ एक निजी कंपनी के दफ्तर के भीतर काम कर रही महिला कर्मचारी की उसके ही सहकर्मी और पूर्व प्रेमी ने चाकू से...
article-image
पंजाब

अंडर-23 क्रिकेट होशियारपुर ने फतेहगढ़ साहिब को एक पारी व 66 रनों से हराया: डा. रमन घई

होशियारपुर की ओर से कप्तान रचित सोनी, उपकप्तान हैरल वशिष्ट, अनिकेत राणा, उपलक्ष्य राठौर व मनवीर हीर ने किया शानदार प्रदर्शन होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही अंतर जिला...
article-image
पंजाब , समाचार

शादी के दस दिन बाद नवविवाहिता घर से सोने के गहणे व लाखों की नकदी चुरा बच्चों सहित घर से फरार, पति ने की पुलिस से की शिकायत, चार के खिलाफ मामला दर्ज

पति का आरोप पत्नी अपने साथियों के साथ मिलकर उसके सोने के गहने और बच्चो को ले गई साथ सतलुज ब्यास टाईमस(.होशियारपुर) दस दिने पहले शादी,  दस दिन बाद नवविवाहिता सोने के गहने और...
Translate »
error: Content is protected !!