हाई कोर्ट में सांसदी को चुनौती : नई मुसीबत में अमृतपाल सिंह, जानकारी छिपाने के आरोप

by

चंडीगढ़  : पंजाब की खडूर साहिब सीट से चुनाव जीत कर सांसद बने खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सांसद बनने को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।  खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले विक्रमजीत सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अमृतपाल सिंह पर जानकारी छुपाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। याचिका पर हाईकोर्ट जल्द ही सुनवाई कर सकता है।

फंडिंग, खर्च और चुनावी प्रचार का ब्यौरा नहीं दिया :  विक्रमजीत सिंह ने याचिका में आरोप लगाए हैं कि खडूर साहिब से चुनाव लड़ने अमृतपाल सिंह ने अपने नामांकन पत्र में कई अहम जानकारियां छिपाई हैं। उन्होंने अपने चुनाव पर आए खर्च का भी पूरा ब्योरा नहीं दिया है। चुनाव के दौरान उनके समर्थन में रोजाना कई मीटिंगें होती थीं और वाहनों और चुनावी सामग्री का इस्तेमाल होता था, इसका भी कोई ब्योरा नहीं दिया गया है। जो खर्च हुआ, वह कहां से किया गया ये भी नहीं बताया गया। अमृतपाल को मिली फंडिंग के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई। उनके चुनाव प्रचार में धार्मिक स्थलों का भी प्रचार में इस्तेमाल किया गया। बिना इजाजत लिए सोशल मीडिया पर उनकी प्रमोशन की गई है। ऐसे कई आरोप लगा उनके चुनाव को रद्द करने की हाईकोर्ट से मांग की गई है।

एनएसए बढ़ाने के पंजाब सरकार के फैसले को अमृतपाल ने दी है चुनौती :  असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब सीट से कट्टरपंथी सिख सांसद अमृतपाल सिंह ने एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) में उनकी हिरासत अवधि बढ़ाने के पंजाब सरकार के फैसले को चुनौती दी है। हाई कोर्ट में याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई की संभावना है। अमृतपाल सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पंजाब के खडूर साहिब संसदीय क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव जीता है। उन्होंने खडूर साहिब सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कुलबीर सिंह जीरा को 1 लाख 97 हजार 120 वोट से हराया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

12000 सरकारी स्कूल्स को अपग्रेड करेगी पंजाब सरकार, खर्च होंगे 2000 करोड़

पंजाब सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए 54 दिन का शिक्षा महोत्सव ‘सिख्य क्रांति’ शुरू किया है. इस मिशन के तहत पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के 12000 स्कूलों में...
article-image
पंजाब

आबकारी नीति में बदलाव का मान सरकार का प्रस्ताव : शराब ठेकेदारों को अपने ठेकों को रिन्यू कराने का दिया विकल्प

चंडीगढ़  : पंजाब सरकार शराब ठेकेदारों को अपने ठेकों को रिन्यू कराने का विकल्प दिया है। प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के तहत 5 फीसदी राजस्व बढ़ोत्तरी के साथ ठेकों को रिन्यू कराने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

NIA ने लौरेंस बिश्नोई के पंजाब-हरियाणा में छापेमारी से जुड़े ठिकाने पर की रेड

चंडीगढ़   : देश में आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर गठजोड़ का भंडाफोड़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 32 स्थानों पर...
Translate »
error: Content is protected !!