हाईकोर्ट का फैसला – पटवारी-कानूनगो पर सीधे दर्ज हो सकेंगे केस

by

चंडीगढ़।  पंजाब में तैनात कानूनगो और पटवारियों पर किसी मामले में शामिल होने पर अब सीधी FIR दर्ज होगी। यह फैसला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से लिया गया है। अदालत ने सरकार के 3 साल पुराने उस आदेश को खारिज कर दिया है। जिसमें पुलिस को कहा गया था कि डीएम और राजस्व अधिकारियों की मंजूरी और विभागीय अनुमति के बिना इन पर केस दर्ज न किया जाए। इस संबंधी हाईकोर्ट के वकील एचसी अरोड़ा की तरफ से अदालत में याचिका दायर की गई थी।

                                          राजस्व विभाग के विशेष सचिव की तरफ से इस संबंधी आदेश 21 सितंबर 2021 को जारी किए गए थे। विशेष सचिव की तरफ से इस बारे में पत्र लिखा गया था। साथ ही कार्रवाई न करने के लिए कहा गया था। पत्र में कहा गया था कि 16 मई 2001 के आदेश का हवाला दिया गया था। इस आदेश में कहा गया था बिना डीएम या राजस्व विभाग के अधिकारियों की अनुमति के इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने का सभी जिलों के एसएसपी को आदेश दिया गया था। उस समय कहा गया था क्योंकि अगर सीधे केस दर्ज होंगे तो इन अधिकारियों के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज होगी। साथ ही अधिकारियों को प्रताड़ित किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में नहीं चलेगी बंटवारे की राजनीति , बंगाल वाला फॉर्मूला यहां नहीं होगा सफल : सीएम मान

चंडीगढ़  :   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चार दिवसीय ‘शुक्राना यात्रा’ के आज तीसरे दिन भाजपा पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि भाजपा वोटों के लिए पंजाब की सदियों पुरानी भाईचारे की मजबूत...
article-image
पंजाब

दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या : हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

पटियाला : गैलालोर गेट पटियाला के पास एक श्मशान में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नवनीत सिंह के रूप में की गई है जो अपने...
article-image
पंजाब

बीत भलाई कमेटी ने बीत इलाके के लोगों की मांगें व समस्याएं डिप्टी स्पीकर रोड़ी के समक्ष रखी

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : बीत भलाई कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रोड़ी के साथ उनके निवास स्थान पर बैठक की। प्रेस सचिव रामजी दास चौहान ने बताया...
article-image
पंजाब

श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी पंचतत्व में विलीन हो गये  -संत समाज के रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया

गढ़शंकर, 7 नवम्बर: महान फकीर डेरा खुशी पद्दी के संचालक श्री श्री 108 महंत बाबा मुनि दास जी आज अपनी धार्मिक सांसारिक यात्रा पूरी कर पंचतत्व में विलीन हो गये। उनका अंतिम संस्कार उनके...
Translate »
error: Content is protected !!