हालात बदलेंगे एवं सरकार बदलेंगे : मुकेश अग्निहोत्री

by

पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना कांग्रेस की प्राथमिकता में
ऊना : नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय का भाषा पर संयम नहीं है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हताशा में है और वह हिमाचल के दूसरे कोने किन्नौर में भी कांग्रेस को कोसने का कार्य कर रहे हैं। ‘हालात बदलेंगे एवं सरकार बदलेंगे’ नारा देते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार की विदाई तय है।
उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना का विरोध करने वाले युवाओं पर मामले दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार को लेकर पुख्ता प्रबंध कांग्रेस पार्टी करेगी और युवाओं को न्याय देगी।
ऊना में जारी बयान में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी सामाजिक सुरक्षा पेंशन &,000 रुपये देगी। जबकि, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा। हिम केयर कार्ड निशुल्क बनाएंगे और लोगों को बेहतर सुविधा देंगे।
उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की राशन की दुकानों पर सरकार घटिया राशन सप्लाई कर रही है। इनकम टैक्स देने वालों को आज भी महंगा राशन मिल रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना कांग्रेस की प्राथमिकताओं में शामिल है। घोषणा पत्र में शामिल करके इसे सत्ता में आते ही बहाल करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आन कॉल भी घर आएंगे डॉक्टर ….एंबुलेंस घर आएगी मुफ्त होगा इलाज : एक और गारंटी पूरी करने की तैयारी में सरकार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल के ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों का घर-द्वार पर उपचार होगा। एंबुलेंस घर आएगी। इसमें डॉक्टर, नर्स और एक फार्मासिस्ट रहेगा। डॉक्टर घर पर ही मरीजों का उपचार करेंगे। मरीजों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पांच घंटे मुठभेड़ : मूसेवाला हत्यकांड से जुड़े दो शूटर ढेर

एके-47 जैसे आधुनिक हथियार से गैंगस्टरों ने बरसाई गोलियां,आशंका जताई जा रही कि मूसेवाला हत्यकांड में इसी एके-47 का हुया उपयोग अमृतसर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े 2 शूटर मनप्रीत सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खाने पीने वाले खाद्य पदार्थों के 11 सैंपल लिए : जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006

हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 28 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले में लोगों को मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सजा का ऐलान 27 जनवरी को – शिमला के पूर्व आईजी जहूर हैदर जैदी समेत 8 पुलिसकर्मी दोषी करार

शिमला : हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म और हत्या मामले से जुड़े नेपाली युवक सूरज की लॉकअप में मौत के मामले में चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कोर्ट ने शिमला के पूर्व आईजी जहूर...
Translate »
error: Content is protected !!